6जीबी रैम और 4 कैमरों के साथ Huawei ने लॉन्च किया यह शानदार स्मार्टफोन

Join Us icon

टेक कंपनी Huawei और अमेरिकी सरकार के बीच तनातनी ने पूरे अंर्तराष्ट्रीय बाजार को चौंका दिया है। इसे सीधे तौर पर अमेरिका और चीन के बीच छिड़ी ट्रेड वॉर का ही असर माना जा रहा है। एक ओर जहां हुआवई के यूएस बाजार पर खतरा छाया हुआ है वहीं दूसरी ओर इस कंपनी ने आज अंर्तराष्ट्रीय बाजार में एक और नया स्मार्टफोन Maimang 8 भी लॉन्च कर दिया गया है। Huawei Maimang 8 को फिलहाल चीनी बाजार में उतारा गया है जो पिछले साल लॉन्च हुए 4 कैमरा सेंसर वाले स्मार्टफोन Maimang 7 का ही अपग्रेडेड वर्ज़न है।

डिजाईन

Huawei Maimang 8 के जरिये कंपनी ने इस सीरीज़ के पहले वॉटरड्रॉप नॉच वाले स्मार्टफोन को पेश किया है। इस फोन में बेजल लेस डिसप्ले दी गई है जिसके उपनी ओर जहां ‘यू’ शेप वाली छोटी सी नॉच दी गई है वहीं नीचे की ओर हल्का सा बॉडी पार्ट मौजूद है। हुआवई मायमैंग 8 के बैक पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जो उपरी बाईं ओर वर्टिकल शेप में स्थित है। इस सेटअप में दो सेंसर जहां एक ही रिंग में दिए गए हैं वहीं एक अन्य सेंसर रिंग से बाहर स्थित है।

रियर कैमरा सेटअप के ठीक नीचे फ्लैश लाईट दी गई है तथा इसके नीचे एआई कैमरा लिखा हुआ है। Huawei Maimang 8 के बैक पैनल पर फिंगर​प्रिंट सेंसर दिया गया है। पैनल पर नीचे की ओर Huawei की ब्रांडिंग है। फोन के दाएं पैनल पर वॉल्यूम रॉकर के साथ ही पावर बटन भी दिया गया है। इसी तरह 3.5एमएम जैक, स्पीकर और यूएसबी पोर्ट Huawei Maimang 8 के नीचले पैनल पर मौजूद है।

स्पेसिफिकेशन्स

Huawei Maimang 8 को कंपनी द्वारा 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 1080 x 2340 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.21-इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करता है। कपंनी की ओर से इस फोन को एंडरॉयड 9 पाई आधारित ईएमयूआई 9.0 पर पेश किया गया है जो आक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक किरीन 710 चिपसेट पर रन करता है। हुआवई ने Maimang 8 स्मार्टफोन को 6जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया है जो 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। यह भी पढ़ें : Moto E6 Plus भी होगा इंडिया में लॉन्च, 20 जून को Motorola One Vision के साथ उठ सकता है पर्दा

फोटोग्राफी की बात ​करें तो यह स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर 24-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही यह फोन 2-मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर और 16-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेस सपोर्ट करता है। इसी तरह सेल्फी के लिए Huawei Maimang 8 में 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy A80 इंडियन वेबसाइट पर हुआ लिस्ट, 15 जून को होगा लॉन्च

Huawei Maimang 8 के बैक पैनल पर जहां फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। कीमत की बात करें तो हुआवई ने अपने इस फोन को चीनी बाजार में 1899 युआन में लॉन्च किया है जो मीडनाईट ब्लैक और सफ़ायर ब्लू कलर में बिकेगा। यह कीमत इंडियन करंसी अनुसार 19,000 रुपये के करीब है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here