
Nokia के स्मार्टफोन बनाने वाली लासेंसधारक कंपनी HMD Global ने भारत में अपना नया फोन Nokia 2.2 लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को दो रैम वेरिएंट (2जीबी और 3जीबी रैम) में लॉन्च किया है। बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए Nokia 2.2 को भारतीय मार्केट में पहले से मौजूद कई स्मार्टफोन से टक्कर मिलेगी। लेकिन, इनमें सबसे ज्यादा मुकाबला Realme C2 से होगा। आइए जानते हैं कि कीमत और स्पेसिफिकेशन के दम पर कौन किस पर भारी पड़ेगा।
कीमत और उपलब्धता
Nokia 2.2 के 2जीबी रैम और 16जीबी स्टोरेज वेरिएंट को जहां कंपनी द्वारा 7,699 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है वहीं फोन के 3जीबी रैम व 32जीबी मैमोरी वेरिएंट को 8,699 रुपये की कीमत पर बाजार में उतारा गया है। वहीं कंपनी अपने यूजर्स को आने वाली 30 जून तक इस फोन के 2जीबी रैम वेरिएंट को 6,999 रुपये तथा 3जीबी रैम वेरिएंट को 7,999 रुपये की कीमत पर उपलब्ध कराएगी। यानि 30 जून के बाद की कीमत में 600 रुपये का ईजाफा हो जाएगा।
वहीं, अगर बात करें Realme C2 की तो इसके 2जीबी रैम 16जीबी स्टोरेज और 3जीबी रैम और 32जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत क्रमश: 5,999 रुपए व 7,999 रुपए है जो कि फ्लैश सेल के जरिए सेल किया जाता है।

डिसप्ले और डिजाइन
Nokia 2.2 को कंपनी ने ट्रेंड में चल रही वॉटरड्रॉप नॉच पर पेश किया है। फोन के तीनों किनारें जहां बेजल लेस हैं वहीं नीचे ओर हल्का सा बॉडी पार्ट दिया गया है जहां Nokia की ब्राडिंग है। फोन का बैक पैनल ग्लॉसी लुक वाला है। वहीं, नोकिया 2.2 स्मार्टफोन में 5.71 इंच का एचडी+ डिस्प्ले है, जिसका ऑस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। यह फोन भी वॉटर ड्रॉप नॉच के साथ आता है। फोन मैट फिनिश वाली मेटल बॉडी का बना है और इसमें 2.5डी फ्रंट ग्लास व ग्लास बैक है। वहीं, इसका बैक पैनल डायमंड कट डिजाइन से लैस है। साथ ही Realme C2 में 6.1-इंच की डिसप्ले दी गई है, जिसका एचडी+ रिजोल्यूशन है। स्मार्टफोन का एस्पेक्ट रेश्यो 19.5:9 है।
प्रोसेसर और ऑपरेटिंग सिस्टम
नोकिया 2.2 स्मार्टफोन में मीडियाटेक हेलियो A22 प्रोसेसर दिया गया है और यह फोन एंडरॉयड 9 पाई ऑपरेटिंग सिस्टम पर कार्य करता है। जबकि रियलमी सी2 मीडियाटेक हेलियो पी22 ऑक्टा कोर प्रोसेसर पर आधारित है। वहीं, फोन कलर ओएस 6 पर ऑपरेट होता है जो एंडरॉयड पाई पर बेस्ड है।

रैम व स्टोरेज
Nokia 2.2 और Realme C2 दो वेरिएंट्स में आते हैं। दोनों ही फोन का एक वेरिएंट जहां 2जीबी रैम के साथ 16जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है वहीं दूसरा वेरिएंट में 3जीबी रैम मैमोरी के साथ 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज से लैस है। दोनों ही वेरिएंट्स की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।
बैटरी और कनेक्टिविटी
नोकिया का यह फोन 4जी सपोर्ट करता है जिसमें डुअल सिम, ब्लूटूथ, वाईफाई व ओटीजी जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स मौजूद है। कंपनी ने इस फोन में कोई भी फिजिकल फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं दिया है। फोन अनलॉकिंग के लिए Nokia 2.2 फेस अनलॉक फीचर सपोर्ट करता है। वहीं पावर बैकअप के लिए इस फोन में 3,000एमएएच की बैटरी दी गई है। इसके अलावा Relame C2 में 4,000mAh की बैटरी दी गई है।
कैमरा
Nokia 2.2 के फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो इस फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ एफ/2.2 अपर्चर वाला 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। इसी तरह सेल्फी के लिए यह फोन 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। इसके अलावा रियलमी सी2 फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें पहला सेंसर 13-मेगापिक्सल का है और दूसरा सेंसर 2-मेगापिक्सल का है। वहीं, फ्रंट पर 5-मेगापिक्सल का कैमरा है। यह स्मार्टफोन 80fps, 480p पर स्लो मोशन वीडियो रिकॉर्डिंग भी करता है।
















