कम कीमत में V-शेप इनफिनिटी डिसप्ले के साथ लॉन्च हुआ सैमसंग Galaxy A10e

Join Us icon

साउथ कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक कंपनी सैमसंग ने आज ऑफिशियल तौर पर अपनी A-सीरीज के नए स्मार्टफोन A10e को यूएस में पेश किया है। इसके अलावा कंपनी ने यूएस में Galaxy A50 और A20 को भी पेश किया है। हालांकि, यह दोनों फोन पहले भी दूसरे देश में लॉन्च हो चुके हैं। लेकिन, A10e पहली बार ऑफिशियल तौर पर पेश किया गया है।

कीमत और उपलब्धता

अगर बात करें Samsung Galaxy A10e की कीमत की तो इसे अमेरिका में 179.99 डॉलर (लगभग 12,485 रुपए) में पेश किया है। हालांकि, कीमत के अलावा उपलब्धता को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। इसके अलावा Galaxy A50 और A20 की कीमत क्रमश: 249.99 डॉलर (लगभग 17,345 रुपए) व 349.99 डॉलर (लगभग 24,209 रुपए) है। इसे भी पढ़ें: Samsung ला रहा एक नया फोल्डेबल स्मार्टफोन, डिजाइन होगा सबसे अलग

सैमसंग के Galaxy A10e स्मार्टफोन को कंपनी द्वारा लॉन्च किए जा चुके Galaxy A10 का छोटा वर्ज़न माना जा रहा है। यह फोन ब्लूटूथ 5.0 और डुअल बैंड वाईफाई से लैस है। अगे आपके गैलेक्सी ए10ई की स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी देते हैं। इसे भी पढ़ें: Samsung Galaxy A10e होगा गैलेक्सी ए सीरीज़ का सबसे सस्ता फोन, FCC पर हुआ लिस्ट

Galaxy A10e की स्पेसिफिकेशन्स

ऑफिशियल लिस्टिंग के अनुसार अगर बात करें गैलेक्सी ए10ई की स्पेसिफिकेशन्स की तो इसमें A10e में 5.83-इंच इनफिनिटी-वी डिसप्ले दिया गया है। वहीं, फोटोग्राफी के लिए 8-मेगापिक्सल का रियर कैमरा और पावर बैकअप के लिए 3,000एमएएच की बैटरी दी गई है। हालांकि, लिस्टिंग में डिवाइस की रैम, प्रोसेसर और फ्रंट कैमरा की जानकारी सामने नहीं आई है।

लेकिन, सामने आई कुछ जानकारी के अनुसार गैलेक्सी ए10ई में 2जीबी रैम मैमोरी होगी। वहीं, यह एंडरॉयड ओएस के साथ ही इस फोन में मीडियाटेक का हेलीयो पी22 चिपसेट होगा जो कि आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ काम करेगा। इस फोन को ब्लूटूथ 5.0 और डुअल बैंड वाईफाई से लैस होगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here