आज लॉन्च हो रहा है 12जीबी रैम वाला Asus 6Z स्मार्टफोन, ऐसे देखें इवेंट लाइव

Join Us icon

ताइवान की स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी Asus आज भारतीय बाजार में अपने फ्लैगशिप Asus 6Z (Zenfone 6) को लॉन्च करने वाली है। इससे पहले हैंडसेट स्पेन में लॉन्च किया जा चुका है। वहीं, यह स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव रूप से इंडिया में फ्लिपकार्ट पर सेल किया जाएगा, जहां इसके लिए माइक्रोसाइट बना दी गई है। फोन की सेल डेट और कीमत से आज इवेंट के दौरान पर्दा उठाया जाएगा।

ऐसे देखें लाइव इवेंट

कंपनी इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन का लॉन्च इवेंट दिल्ली में आयोजित कर रही है जो कि दोपहर 12 बजे शुरू होगा। अगर आप इस इवेंट को लाइव देखना चाहते हैं तो कंपनी के ऑफिशियल फेसबुक पेज या यूट्यूब पेज पर देख सकते हैं। हमने नीचे यूट्यूब का लिंक दिया है।

बता दें कि दिल्ली हाई कोर्ट के हाल ही में आदेश दिया था, जिसके कंपनी ने Asus Zenfone 6 का नाम बदलकर Asus 6Z कर दिया है। दिल्ली हाई कोर्ट ने हाल में एक आदेश जारी किया और आसुस को अपने स्मार्टफोन, एक्सेसरीज पर Zen या Zenfone की ब्रैंडिंग करने से रोका है। इसे भी पढ़ें: ASUS ला रहा है डुअल स्लाईडर पैनल वाला फोन, Samsung Galaxy A80 भी रह जाएगा पीछे

कैमरा डिजाइन होगा खास

इस स्मार्टफोन में मोटोराइज्ड फ्लिप कैमरा दिया गया है। कंपनी के अनुसार इसे लिक्विड मेटल का इस्तेमाल करते हुए बनाया गया है। लिक्विड मेटल, स्टेनलेस स्टील से हल्की है और चार गुना ज्यादा मजबूत है। कंपनी ने इस फ्लिप कैमरे को लेकर दावा है किया है कि उसने स्मार्टफोन पर 100,000 फ्लिप को टेस्ट किया है और अगर आपका फोन अचानक से गिर जाता है तो कैमरा अपने आप बंद हो जाएगा।
zenfone-6
स्पेसिफिकेशन्स

अगर बात करें Asus Zenfone 6 की स्पेसिफिकेशन्स की तो इसमें 6.46 इंच का फुल एचडी+ डिसप्ले दिया गया है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। इसके अलावा डिसप्ले टॉप पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास की कोटिंग की गई है। इस स्मार्टफोन में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर है।

इसके साथ ही यह हैंडसेट 6जीबी/8जीबी रैम और 128जीबी/256जीबी स्टोरेज वेरिएंट में आता है। डिवाइस में माइक्रोएसडी कार्ड का इस्तेमाल करते हुए फोन की स्टोरेज को 1टीबी तक बढ़ा सकते हैं।

फोटोग्राफी के लिए Asus Zenfone 6 स्मार्टफोन में फ्लिप कैमरा दिया गया है जो कि 48 मेगापिक्सल का है और इसमें डुअल एलईडी फ्लैश है। वहीं, सेकंडरी कैमरा 13-मेगापिक्सल का है। स्मार्टफोन में 5,000एमएएच की बैटरी दी गई है, जिसमें फास्ट चार्जिंग के लिए क्वॉलकॉम क्विक चार्ज 4.0 सपॉर्ट दिया गया है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here