
Huawei अपनी प्रचलित स्मार्टफोन सीरीज़ ‘मेट सीरीज़’ पर काम कर रही है और इस साल सीरीज़ के तहत Huawei Mate 30, Huawei Mate 30 Pro और Huawei Mate 30 Lite लॉन्च किए जाएगे। कुछ दिनों पहले इस सीरीज़ के सबसे पावरफुल वर्ज़न Mate 30 Pro से जुड़ा लीक सामने आया था जिसमें फोन की अहम स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा हुआ था। वहीं अब इसी सीरीज़ के सबसे छोटे मॉडल Mate 30 Lite की स्पेसिफिकेशन्स भी लीक के माध्यम से सामने आ गई है।
Huawei Mate 30 Lite से जुड़ी यह नई जानकारी विदेशी वेबसाइट आईटाहोम ने शेयर की है। वेबसाइट ने अपनी रिपोर्ट में हुआवई मेट सीरीज़ के मेट 30 लाइट स्मार्टफोन की रेंडर ईमेज शेयर की है। इस फोटो में फोन की लुक और डिजाईन के साथ ही इसके कैमरा सेटअप की जानकारी भी सामने आई है। फोटो के साथ ही लीक में फोन की स्पेसिफिकेशन्स का भी खुलासा किया गया है। रिपोर्ट में अंदेशा जताया गया है कि कंपनी अपनी मेट सीरीज़ में सबसे पहले Mate 30 Lite को ही लॉन्च करेगी। Mate 30 और Mate 30 Pro स्मार्टफोन लाइट वर्ज़न के बाद लॉन्च किए जाएगे।
डिफरेंट होगा कैमरा सेटअप
Mate 30 Lite की लीक हुई फोटो में फोन के फ्रंट और बैक दोनों पैनल्स की लुक दिखाई गई है। सबसे पहले कैमरा सेटअप की ही बात करें तो फोन के बैक पैनल पर क्वॉड कैमरा सेटअप मौजूद है। यह कैमरा सेटअप पैनल के बीच में बने एक स्क्वायर यानि चौकोर डिजाईन के बीच दिया गया है। ऐसा ही डिजाईन हमे मेट 20 सीरीज़ में भी देखने को मिला था। Huawei Mate 20 में जहां ट्रिपल कैमरा सेंसर्स थे वहीं Huawei Mate 30 में चार कैमरा सेंसर दिए गए हैं।

कैमरा सेटअप के बाहर दाई ओर फ्लैश लाईट दी गई है तथा सेटअप के ठीक नीचे फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है। वहीं फ्रंट डिजाईन की बात करें तो सामने आई फोटो में मेट 30 लाइट को पंच-होल डिसप्ले पर बना दिखाया गया है। डिसप्ले के चारों किनारें जहां बेजल लेस दिखाए हैं वहीं उपरी बाईं ओर छोटा सा होल मौजूद है। इसी होल में फोन का सेल्फी कैमरा दिया गया है। Huawei Mate 30 Lite में यूएसबी पोर्ट के साथ ही 3.5एमएम जैक भी दिखाया गया है।
Huawei Mate 30 Lite
फोन की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो लीक के मुताबिक यह फोन 2310 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.4-इंच की आईपीएस डिसप्ले पर पेश किया जा सकता है। रिपोर्ट के अनुसार यह एक पंच-होल डिसप्ले होगी तथा डिसप्ले पर मौजूद होल में 24-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जाएगा। वहीं फोन के बैक पैनल पर क्वॉड कैमरा सेटअप दिए जाने की पुष्टि भी इस लीक में हो गई है। हालांकि अभी तक रियर कैमरा सेंसर्स की क्षमता व फीचर्स की जानकारी नहीं मिली है।

लीक के अनुसार Huawei Mate 30 Lite में कंपनी का ही हाईसिलिकॉन किरीन 810 चिपसेट दिया जाएगा जो आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ काम करेगा। वहीं साथ ही ग्राफिक्स के लिए इस फोन में माली-जी52 जीपीयू दिए जाने की बात सामने आई है। सामने आई जानकारी के अनुसार हुआवई अपने इस फोन को 6जीबी रैम + 128जीबी मैमोरी और 8जीबी रैम + 128जीबी स्टोरेज के दो वेरिंएट्स में लॉन्च कर सकती है। वहीं पावर बैकअप के लिए इस फोन में 20वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 4,000एमएएच की बैटरी देखने को मिल सकती है।


















