Vodafone ने बदला 139 रुपए वाला प्लान, अब मिलेगा पहले से कमब डाटा

Join Us icon

इंडियन टेलीकॉम सेक्टर में अपना सिक्का जमाने के लिए सभी दूरसंचार कंपनियां कोशिश कर रही हैं। इसके लिए वह नए प्लान के साथ ही अपने पुराने प्लान्स में भी बदलाव कर रही हैं। इन्हीं कंपनियों में से एक वोडाफोन ने हाल ही में अपने 129 रुपए के प्लान में बदलाव किया था। वहीं, अब कंपनी 139 रुपए वाले प्लान में बदलाव कर रही है।

वोडाफोन ने अप्रैल में 139 रुपए वाले प्लान को लॉन्च किया था। कंपनी इस प्लान में पहले 5जीबी डाटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और 300 एसएमएस देती थी। वहीं, इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिन की थी। लेकिन, अब प्लान में वोडाफोन ने बदलाव किया है। बदलाव के बाद अब इस प्लान में 3जीबी डाटा मिलेगा। इसे भी पढ़ें: Vodafone ने 129 रुपये वाले प्लान में किया बदलाव, जानें यूजर्स को मिलेगा कितना फायदा

आपको बता दें कि इस इंटरनेट का यूज़ 4G के साथ-साथ 3G व 2G नेटवर्क पर भी किया जा सकता है और डाटा का एक्सेस रोमिंग के दौरान भी मुफ्त ही रहेगा। इसके अलावा Vodafone ने हाल ही में अपने 129 रुपये वाले प्लान में इंटरनेट डाटा की लिमिट को ​​बढ़ा दिया था। प्लान में मिलने वाले डाटा बेनिफिट की बात करें तो कंपनी पहले अपने ग्राहकों को पूरी वेलिडिट के​ लिए 1.5जीबी डाटा देती थी। लेकिन हाल ही में प्लान को अपग्रेड करते हुए Vodafone ने प्रतिदिन मिलने वाले डाटा में 500एमबी डाटा और जोड़ा। इस बदलाव के बाद यूजर्स को प्लान की पूरी वैधता में कुल 2जीबी इंटरनेट डाटा मिल रहा है। इसे भी पढ़ें: 116 करोड़ का इंडिया! Reliance Jio, Airtel, BSNL और Vodafone Idea, देखें किस कंपनी के हो गए हैं कितने ग्राहक

इंटरनेट व वॉयस कॉलिंग के साथ ही 129 रुपये के प्लान में यूजर्स को हर दिन 100एसएमएस भी प्राप्त होंगे। ये एसएमएस भी रोमिंग के दौरान फ्री रहेंगे और इनका यूज़ लोकल व एसटीडी दोनों नंबरों पर किया जा सकेगा। वोडाफोन यूजर्स माय वोडाफोन ऐप के साथ ही अन्य डिजीटल वॉलेट व ऑनलाईन तरीके से इस प्लान का रिचार्ज कर सकते हैं। वहीं साथ ही ऑफलाईन स्टोर्स पर ही रिचार्ज उपलब्ध रहेगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here