Samsung जल्द Galaxy A सीरीज में लॉन्च कर सकता है दो स्मार्टफोन, सर्टिफिकेशनस साइट पर हुए लिस्ट

Join Us icon

साउथ कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक कंपनी सैमसंग को लेकर खबर सामने आ रही है कि कंपनी जल्द ही अपनी Galaxy A सीरीज के अंदर दो नए मॉडल्स पेश कर सकती है। इन दोनों मॉडल्स को वाई-फाई एलायंस से सर्टिफिकेशन प्राप्त हुआ है। इन दोनों फोन को मॉडल नंबर SM-A562N और SM-A561F के साथ स्पॉट हुआ है।

इस लिस्टिंग को सबसे पहले mysmartprice पर स्पॉट किया गया था। अगर मॉडल नंबरर्स के सिक्यूएंस को देखा जाए तो इससे लग रहा है कि यह गैलेक्सी ए50 के नए वेरिएंट हो सकते हैं। सार्टिफिकेशन के अनुसार दोनों मॉडल्स एंडरॉयड 9.0 पाई और डुअल-बैंड (2.4गीगाहर्ट्ज व 5गीगाहर्ट्ज) वाई-फाई सपोर्ट के साथ दिखाई दिया है।
screenshot-2019-07-11-at-1-03-33-pm
वहीं, यह दोनों मॉडल्स हाल ही में गीकबेंच पर आए Galaxy A50s से अलग हैं। कुछ दिन पहले Galaxy A50s को गीकबेंच पर SM-A507FN मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। गीकबेंच की यह लिस्टिंग आज यानि 9 जुलाई की ही है। Galaxy A50s की इस लिस्टिंग के सामने आने से एक ओर जहां यह साफ हो गया है कि कंपनी गैलेक्सी ए सीरीज़ के नए फोन पर काम कर रही है वहीं दूसरी ओर Galaxy A50s की कई अहम स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा भी गीकबेंच ने कर दिया है।

Samsung Galaxy A50

Samsung ने अपने इस स्मार्टफोन को इनफिनिटी यू डिसप्ले पर लॉन्च किया है। फोन में 1080 x 2340 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.4-इंच की फुलएचडी+ सुपर एमोलेड डिसप्ले दी गई है जिसके उपरी ओर छोटी सी ‘यू’ शेप की नॉच मौजूद है। गैलेक्सी ए50 को कंपनी ने दो वेरिएंट में पेश किया था।

एक वेरिएंट जहां 4जीबी रैम मैमोरी के साथ 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है वहीं दूसरे वेरिएंट में 6जीबी रैम मैमोरी के साथ 128जीबी की इंटरनल मैमोरी है। इन दोनों ही वेरिएंट्स की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 512जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Samsung Galaxy A50 ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है।

फोन के बैक पैनल पर एफ/1.7 अपर्चर वाला 25-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया गया है। इसी तरह Samsung Galaxy A50 5-मेगापिक्सल का सेकेंडरी तथा 8-मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा सेंसर सपोर्ट करता है। फोन के ये दोनों ही कैमरा सेंसर एफ/2.2 अपर्चर सपोर्ट करते है। सेल्फी कैमरे की बात करें तो गैलेक्सी ए50 में एफ/2.2 अपर्चर वाला 25-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here