
Samsung गैलेक्सी ए सीरीज़ के आगामी स्मार्टफोन Galaxy A10s पर काम कर रही है। इस स्मार्टफोन को लेकर पिछले कुछ दिनों में कई लीक्स सामने आ चुके हैं। यह स्मार्टफोन वाई-फाई अलायंस, अमेरिकी वेबसाइट एफसीसी और थाईलैंड सर्टिफिकेशन्स अथॉरिटी एनबीटीसी पर भी लिस्ट हो चुका है जहां फोन की कई स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा हुआ था। वहीं अब एक बार फिर Galaxy A10s से जुड़ी नई जानकारी सामने आई है जिसमें Samsung Galaxy A10s के लॉन्च से पहले ही इस स्मार्टफोन के कैमरे की डिटेल का खुलासा कर दिया गया है।
Samsung Galaxy A10s से जुड़ी यह जानकारी एमएसपी वेबसाइट ने अपनी रिपोर्ट में पब्लिश की है। रिपोर्ट के अनुसार Galaxy A10s इंडिया में ब्लैक, ब्लू और ग्रीन कलर में लॉन्च होगा। Galaxy A10s कंपनी के मौजूदा स्मार्टफोन Galaxy A10 का उन्नत वर्ज़न होगा और इस फोन के कैमरा सेग्मेंट को सैमसंग खास तौर पर पहले से अधिक एडवांस करेगी। रिपोर्ट के अनुसार Galaxy A10 में जहां सिंगल रियर कैमरा देखने को मिला था वहीं Galaxy A10s डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा।

रिपोर्ट में बताया गया है कि Galaxy A10s के बैक पैनल पर मौजूद कैमरा सेंसर्स में से एक सेंसर जहां 13-मेगापिक्सल का होगा वहीं दूसरा सेंसर 5-मेगापिक्सल का दिया जाएगा। बता दें कि गैलेक्सी ए10 का रियरा कैमरा एफ/1.9 अपर्चर वाला था वहीं गैलेक्सी ए10एस में एफ/1.8 अपर्चर का कैमरा दिया जाएगा। इसी तरह सेल्फी कैमरे में भी Galaxy A10s मौजूदा मॉडल Galaxy A10 से अधिक एडवांस होगा। Galaxy A10 जहां 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है वही Galaxy A10s में 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सेंसर दिया जाएगा।
Samsung Galaxy A10s में दिए जाने चिपसेट की जानकारी तो सामने नहीं आई है लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक इस फोन में 2.0गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला आक्टा-कोर प्रोसेसर देखने को मिलेगा। आपको बता दें कि Galaxy A10s को विभिन्न सर्टिफिकेशन्स वेबसाइट्स पर SM-A107F/ DS मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया जा चुका है। लिस्टिंग के मुताबिक Galaxy A10s एंडरॉयड 9 पाई व सिंगल बैंड वाई-फाई फ्रीक्यूएंसी (2.4 गीगार्हट्ज बैंड) से लैस होकर बाजार में लॉन्च होगा। वहीं पावर बैकअप के लिए इस फोन में 4,000एमएएच की बैटरी देखने को मिल सकती है।
Samsung Galaxy A10
सैमसंग गैलेक्सी ए10 की बात करें तो यह फोन 720 x 1520 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.2-इंच की एचडीप्लस डिसप्ले सपोर्ट करता है। सैमसंग ने इस फोन को एंडरॉयड 9 पाई आधारित एंडरॉयड वन यूजर इंटरफेस पर पेश किया है। Galaxy A10 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ सैमसंग के ही एक्सनॉस 7884बी चिपसेट पर कार्य करता है। कंपनी की ओर से इस फोन में 2जीबी की रैम मैमोरी दी गई है। यह फोन 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 512जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Galaxy A10 के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ एफ/1.9 अपर्चर वाला 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा सेंसर दिया गया है। इसी तरह फोन के फ्रंट पैनल पर दी गई छोटी सी नॉच में एफ/2.0 अपर्चर वाला 5-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौजूद है। गैलेक्सी ए10 में फिजिकल फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं दिया गया है तथा फोन को अनलॉक करने के लिए फेस अनलॉक फीचर का इस्तेमाल किया जाएगा। इसी तरह पावर बैकअप के लिए इस फोन में माइक्रो-यूएसबी पोर्ट के साथ 3,400एमएएच की बैटरी दी गई है।


















