
91मोबाइल्स ने इस महीने की शुरूआत में ही एक्सक्लूसिव खबर छापी थी कि Oppo India भारत में अपनी के सीरीज़ का विस्तार करते हुए Oppo K3 स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है। अपनी रिपोर्ट में हमनें फोन की लॉन्च डेट 19 जुलाई भी बता दी थी। वहीं आज ओपो ने अपने इस स्मार्टफोन को भारत में ऑफिशियल करते हुए Oppo K3 से पर्दा उठा दिया है। Oppo K3 को भारत में 16,990 रुपये की शुरूआती कीमत पर लॉन्च किया गया है जो 23 जुलाई से शॉपिंग साइट अमेज़न पर सेल के लिए उपलब्ध होगा।
Oppo K3 डिजाइन
अगर बात करें फोन के डिजाइन की तो इसे पॉप-सेल्फी कैमरा के साथ पेश किया गया है, जिससे यह फोन फुलव्यू बेजल लेस डिसप्ले को सपोर्ट करता है। डिसप्ले के तीन किनारें पूरी तरह से बेजल लेस हैं। वहीं नीचे की ओर हल्का सा बॉडी पार्ट दिया गया है। इस फोन में किसी भी तरह की कोई नॉच नहीं दी गई है। पॉप अप कैमरा फोन के सेंटर में है जो सेल्फी की कमांड देने पर ही फोन बॉडी से बाहर निकलता है।

Oppo K3 स्पेसिफिकेशन्स
Oppo ने हैंडसेट में 6.5-इंच की एमोलेड डिसप्ले दी है जो 2340 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन सपोर्ट करती है। इसके साथ ही यह फोन एंडरॉयड 9 पाई के साथ ओपो के यूजर इंटरफेस कलर ओएस 6.0 पर पेश किया गया है। वहीं कंपनी ने बताया है कि Oppo K3 में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 710 चिपसेट दिया है जो कि 2.2गीगाहर्ट्ज़ क्लाक स्पीड वाला आक्टाकोर प्रोसेसर पर आधारित है।
भारत में Oppo K3 को दो रैम वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया था। इन वेरिएंट्स में 6जीबी रैम के साथ 64जीबी मैमोरी और 8जीबी रैम के साथ 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। दोनों ही वेरिएंट्स की मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के बढ़ाया नहीं जा सकेगा। Oppo K3 में गेम बूस्ट 2.0 फीचर है जो गेमिंग के शौकीन लोगों को लैग फ्री व स्मूथ परफार्मेंस देगा।

फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर में 16-मेगापिक्सल का प्राइमरी और 2-मेगापिक्सल का सेकेंडरी रियर कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए Oppo K3 में 16-मेगापिक्सल का पॉप अप कैमरा सेंसर है। इसके अलावा ओपो ने K3 में इन डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट दिया है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए इस फोन में VOOC 3.0 फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 3,765एमएएच की बैटरी है।
कीमत की बात करें तो कंपनी ने Oppo K3 के 6जीबी रैम + 64जीबी मैमोरी वेरिएंट को 16,990 रुपये और 8जीबी रैम + 128जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 19,990 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया है। Oppo K3 को नेबुल पर्पल, मोर्निंग व्हाइट और सिक्रेट ब्लैक कलर में 23 जुलाई से खरीदा जा सकेगा।

















