Airtel को पछाड़ Reliance Jio बनी देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी, Jio यूजर्स की गिनती पहुॅंची 32 करोड़ के पार

Join Us icon

Reliance Jio की तेजी किसी से छिपी नहीं है। बाजार में एंट्री लेने के साथ ही Jio ने ऐसी स्पीड पकड़ी कि थोड़े ही समय में इस कंपनी से जुड़ने वाले लोगों की गिनती लाखों में हो गई। पहले फ्री स​र्विस और फिर बाद में बेहद ही सस्ते टैरिफ प्लान्स ने ​Jio की इस स्पीड को कम नहीं होने दिया। Reliance Jio की इन्हीं सेवाओं की बदौलत कंपनी ने भारतीय टेलीकॉम में एक बड़ा बदलाव कर दिखाया है। अब ऐसा ही एक और तमगा Jio के नाम हो गया है। कई सालों तक नंबर वन की पॉजिशन पर रही Airtel को Jio ने पछाड़ दिया है और एयरटेल से अधिक उपभोक्ता आधार जोड़ लेने का रिकॉर्ड अपने नाम कर दिखाया है।

Reliance Jio से जुड़ी यह जानकारी टेलीकॉम रेगूलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) द्वारा जारी टेलीकॉम मंथली सब्सक्राइर्ब्स रिपोर्ट में सामने आई है। इस रिपोर्ट में भारतीय दूरसंचार बाजार का मई महीने का लेखाजोखा शेयर किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक मई 2019 में रिलायंस जियो के कुल ग्राहकों की संख्या बढ़कर 32,29,87,567 हो गई है। और इस आकंड़े साथ ही Jio ने Airtel को पछाड़ते हुए देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी होने का खिताब भी अपने नाम कर ​लिया है।

152 Fake Jio Apps running in india Reliance Jio fraud Jio Prime 4G Offers

एक ही महीने में Jio निकली आगे

ट्राई की रिपोर्ट अनुसार मई 2019 इन दोनों ही टेलीकॉम कंपनियों के लिए बेहद बदलावा वाला रहा है। इस महीने में न सिर्फ Reliance Jio के ग्राहक बढ़ें बल्कि दूसरी ओर Airtel के यूजर बेस में भी बड़ी कमी हुई है। इस दौरान 15,08,374 लोग Airtel नेटवर्क को छोड़ गए और दूसरी कंपनी से जुड़ गए और वहीं Jio ने इसी महीने के दौरान 81,80,348 नए ग्राहकों को अपने नेटवर्क से जोड़ा है।

मई 2019 में Airtel का कुल यूजर बेस 32,03,83,358 रहा है और Reliance Jio के कुल ग्राहकों की संख्या 32,29,87,567 हो गई। वहीं अप्रैल महीने में Airtel के पास जहां 32,18,91,732 यूजर्स थे वहीं Reliance Jio के यूजर्स की गिनती 31,48,07,219 थी।

देश के मोबाइल यूजर भी हुई कम

ट्राई की रिपोर्ट में सामने आया है कि मई 2019 में इंडिया के कुल वायरलेस ग्राहकों की गिनती भी कम हुई है। अप्रैल महीने में पूरे देश में सभी नेटवर्क से जुड़ें लोगों की गिनती 1,16,22,98,276 थी। लेकिन मई महीने के अंत 4,38,655 मोबाइल यूजर कम हो गए और भारत में मोबाइल यूजर्स की गिनती घटकर 1,16,18,59,621 हो गई है।

reliance-jio-beats-airtel-to-become-2nd-largest-telecom-company-of-india

नंबर वन कंपनी को भी हुआ नुकसान

मर्ज होने के बाद Vodafone Idea देश का सबसे बड़ी टेलीकॉम नेटवर्क बन गया है। लेकिन ट्राई की रिपोर्ट पर गौर करें तो इस बड़ी कंपनी को भी लगातार अपने यूजर्स खोने पड़ रहे हैं। अप्रैल महीने में Vodafone Idea का कुल उपभोक्ता आधार जहां 39,32,54,871 था वहीं मई 2019 के अंत तक इस गिनती में 56,97,998 यूजर्स की कमी हो गई और Vodafone Idea कंपनी का यूजर बेस घटकर 38,75,56,873 आ गया।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here