
चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Oppo ने इस साल की शुरआत में भारतीय मार्केट में Oppo A7 के छोटे वेरिएंट को लॉन्च किया था। इस डिवइस को 3जीबी रैम के साथ 14,990 रुपए में पेश किया था। वहीं, मार्केट में पहले से ही डिवाइस का 4जीबी रैम वाला वेरिएंट मौजूद था, जिसे 16,990 रुपए में लॉन्च किया गया था। हालांकि, लॉन्च होने के बाद से दोनों वेरिएंट की कीमत में कटौती की गई थी।
वहीं, एक बार फिर कंपनी ने इस डिवाइस बड़े वेरिएंट यानी 4जीबी रैम वेरिएंट की कीमत में 1,000 रुपए की कटौती की है। 91मोबाइल्स को डिवाइस की कीमत में कटौती की जानकारी मोबाइल रिटेलर्स द्वारा हासिल हुई है। OPPO A7 के 4GB + 64GB वेरिएंट को ऑफलाइन स्टोर पर 12,990 में सेल किया जा रहा है। हालांकि, फ्लिपकार्ट पर इस डिवाइस को 13,990 रुपए और अमेजन इंडिया पर फोन को 12,990 रुपए में सेल किया जा रहा है।

OPPO A7 की स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
ओपो ए7 की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन में 6.2-इंच एचडी+ डिसप्ले है। वहीं, ओपो ए7 यह फोन एंडरॉयड ओरियो आधारित कलरओएस 5.2 पर कार्य करता है। इसके साथ ही यह क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 450 चिपसेट पर रन करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में ऐड्रेनो 506 जीपीयू मौजूद है। इस फोन में 3जीबी रैम व 4जीबी रैम के साथ 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 256जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो यह फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। ओपो ए7 के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी और 2-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा सेंसर है। इसी तरह फोन के फ्रंट पैनल पर 16-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौजूद है।
ओपो ए7 डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही सिक्योरिटी के लिए फोन के बैक पैनल पर जहां फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं यह फोन फेस अनलॉक तकनीक सपोर्ट करता है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए ओपो ने अपने नए फोन को 4,230एमएएच की बड़ी दमदार बैटरी के साथ आता है।









