20 अगस्त को लॉन्च होगा 48-एमपी क्वॉड कैमरे वाला Realme 5 Pro

Join Us icon

Realme ने कल दुनिया के सामने अपनी 64-मेगापिक्सल कैमरे वाली तकनीक को पेश कर दिया है। इस अनूठी तकनीक का प्रदर्शन करने के साथ ही Realme ने यह भी बता दिया है कि कंपनी इंडिया में दिवाली से पहले इस तकनीक से लैस स्मार्टफोन को लॉन्च कर देगी। यह स्मार्टफोन क्चॉड रियर कैमरे से लैस होगा। इस स्मार्टफोन के अलावा Realme दो और क्वॉड कैमरे वाले स्मार्टफोंस पर काम कर रही है जिन्हें Realme 5 और Realme 5 Pro नाम के साथ लॉन्च किया जाएगा। आज इन दोनों स्मार्टफोन की लॉन्च डेट से भी पर्दा उठ गया है।

Realme 5 और Realme 5 Pro को कंपनी द्वारा आने वाली 20 अगस्त को इंडिया में लॉन्च किया जा सकता है। न्यूज़ वेबसाइट द मोबाइल इंडियन ने अपनी रिपोर्ट में इस लॉन्च डेट की जानकारी दी है। कंपनी की ओर हालांकि अभी तक अपने आने वाले स्मार्टफोन की लॉन्च डेट से पर्दा नहीं उठाया गया है लिहाजा Realme की ओर से Realme 5 और Realme 5 Pro का लॉन्च इन्वाईट शेयर किए जाने का इंतजार किया जा रहा है।

Realme 5 Pro with 48mp quad rear camera launch date 20 august india

कीमत 15,000 रुपये के करीब

91मोबाइल्स को इंडस्ट्री से जुड़े सूत्रों ने बताया है कि Realme बेहद जल्द भारत में अपनी स्मार्टफोन सीरीज़ को बढ़ाने वाली है। कंपनी की ओर से लॉन्च किए जाने वाले स्मार्टफोंस का नाम Realme 5 और Realme 5 Pro होगा। ये दोनों ही स्मार्टफोन इसी महीने के अंत तक भारतीय बाजार में उतार दिए जाएंगे। सूत्रों के मुताबिक Realme 5 और Realme 5 Pro दोनों ही स्मार्टफोन 15,000 रुपये के कम की कीमत पर लॉन्च होंगे।

फोन में होगा क्वॉड कैमरा

Realme 5 और Realme 5 Pro से जुड़ी एक ओर बात पूरी तरह से साफ हो गई है कि ये दोनों ही स्मार्टफोन 64-मेगापिक्सल कैमरा तकनीक से लैस नहीं होंगे। हमें मिली जानकारी के अनुसार ये दोनों ही स्मार्टफोन क्वॉड रियर कैमरा सेटअप से लैस होंगे। यानि दोनों ही फोन मॉडल में 4 रियर कैमरे दिए जाएंगे। Realme 5 में जहां 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी क्वॉड कैमरा दिया जाएगा वहीं Realme 5 Pro में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी क्वॉड कैमरा दिया जाएगा।

Realme अपने आने वाले इस स्मार्टफोंस में काफी बदलाव करने वाली है। Realme 5 और Realme 5 Pro इन दोनों ही स्मार्टफोंस में क्वालकॉम का चिपसेट दिया जाएगा। इसी तरह अभी तक जहां ‘वी’ शेप वाली नॉच पर फोन पेश करती आई है वहीं Realme 5 और Realme 5 Pro में नॉच पहले की अपेक्षा छोटी और ‘यू’ शेप वाली देखने को मिलेगी। आपको बता दें कि Realme 5 Pro को कंपनी एमोलेड डिसप्ले के साथ लॉन्च करेगी।

Realme X Pro

रियलमी अपने 64-मेगापिक्सल कैमरे वाले स्मार्टफोन दिवाली के आस-पास लॉन्च करेगी। माना जा रहा है कि इस स्मार्टफोन को Realme X Pro नाम के साथ बाजार में उतारा जाएगा। Realme के अपकमिंग फोन में दुनिया का पहला 64एमपी वाला सैमसंग ISOCELL Bright GW1 सेंसर होगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here