
Xiaomi ने पिछले महीने ही अंर्तराष्ट्रीय बाजार में अपनी Mi सीरीज़ को बढ़ाते हुए नया डिवाईस Mi A3 पेश किया था। यह स्मार्टफोन स्पेन में लॉन्च किया गया था जो अब इंडिया आने को तैयार है। Xiaomi India ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट से जरिये Mi A3 के भारत लॉन्च को टीज़ कर दिया है। कंपनी ने खुलासा कर दिया है कि आने वाली 21 अगस्त को Xiaomi भारत में एक ईवेंट का आयोजन करने वाली है और इसी ईवेंट के मंच से कंपनी का नया स्मार्टफोन Mi A3 इंडियन मार्केट में उतार दिया जाएगा।
Xiaomi ने अपनी इंडियन वेबसाइट पर Mi A3 का प्रोडक्ट पेज बना दिया है। इस पेज पर फोन लॉन्च की डेट का खुलासा करते हुए काउंट डाउन शुरू कर दिया गया है। Mi A3 इंडिया में 21 अगस्त को लॉन्च हो जाएगा। शाओमी ने Mi A3 के पेज पर फोन के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप व एआई सेल्फी कैमरे के साथ ही Mi A3 में दी जाने वाली डिसप्ले व बैटरी के अलावा फोन में मौजूद एंडरॉयड वन ऑपरेटिंग सिस्टम को फ्लॉन्ट किया है। बहरहाल भारत में फोन की कीमत क्या होगी और Mi A3 कब से सेल के लिए उपलब्ध होगा इसके लिए 21 अगस्त का इंतजार करना होगा।
?️ 4⃣8⃣MP beast
?️ ??? set-up
?️ndroid OneThis is the 'One'! The #48MPAndroidOne will be unveiled on 21st August at 12 noon.
RT if you know what's coming!
Hint – We would give it a ?️?️?️ pic.twitter.com/lkUnIyQwXF— Mi India for #MiFans (@XiaomiIndia) August 13, 2019
Mi A3 लुक
सबसे पहले फोन के लुक व डिजाईन की बात करें तो पहली झलक में यह फोन Redmi Note 7 pro जैसा प्रतीत होता है। फोन में बेजल लेस डिसप्ले दी गई है जिसके उपरी ओर ‘यू’ शेप की छोटी सी नॉच मौजूद है। डिसप्ले के तीन किनारें जहां बेजल लेस हैं वहीं नीचे की ओर हल्का सा बॉडी पार्ट दिया गया है। फोन के बैक पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है जो बाएं पैनल पर वर्टिकल शेप में स्थित है। यह भी पढ़ें : 15 अक्टूबर को लॉन्च हो सकता है OnePlus 7T Pro
Xiaomi Mi A3 के रियर कैमरा सेटअप के ठीक नीचे फ्लैश लाईट लगी है और इस फ्लैश के नीचे कैमरा एआई मेगापिक्सल अंकित है। Mi A3 के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं दिया गया है। बैक पैनल पर ही नीचली बाईं ओर Xiaomi की ब्रांडिंग दी गई है। फोन के नीचले पैनल पर स्पीकर ग्रिल के साथ ही यूएसबी पोर्ट दिया गया है। Mi A3 के दाएं पैनल पर जहां वाल्यूम रॉकर और पावर बटन दिया गया है वहीं बाएं पैनल पर सिम स्लॉट मौजूद है।
Mi A3 स्पेसिफिकेशन्स
Xiaomi Mi A3 को 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 1560 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.088-इंच की एचडी+ एमोलेड डिसप्ले सपोर्ट करता है। कंपनी ने इस डिसप्ले को ड्रॉपनॉच डिसप्ले कहा है जो कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 से प्रोटेक्टेड है। यह फोन इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट करता है। कंपनी की ओर से Mi A3 को एंडरॉयड 9 पाई पर पेश किया गया है जो 2.0गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 665 चिपसेट पर रन करता है।

Mi A3 को स्पेन में कंपनी द्वारा 4जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया गया है जो 64जीबी मैमोरी और 128जीबी मैमोरी सपोर्ट करता है। इन दोनों ही वेरिएंट्स में स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 256जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए Xiaomi Mi A3 में एड्रेनो 610 जीपीयू मौजूद है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Mi A3 सेल्फी के लिए 32-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। यह भी पढ़ें : बंद हुआ दिल्ली क्नॉट प्लेस का मी होम, कंपनी ने कहा जल्द मिलेगा नया स्टोर
रियर कैमरा सेटअप की बात करें तो Xiaomi Mi A3 के बैक पैनल पर तीन कैमरा सेंसर्स दिए गए हैं। इनमें एफ/1.79 अपर्चर वाला 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी सोनी सेंसर मौजूद है। इसके साथ ही शाओमी का यह नया फोन एफ/2.2 अपर्चर वाला 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 2-मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर सपोर्ट करता है। डुअल सिम, 4जी एलटीई के साथ ही पावर बैकअप के लिए Mi A3 क्विक चार्ज 3.0 तकनीक वाली 4,030एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है।
Mi A3 कीमत
स्पेन में Mi A3 के 4जीबी रैम + 64जीबी मैमोरी वेरिएंट को 249 यूरो तथा 4जीबी रैम + 128जीबी मैमोरी वेरिएंट को 279 यूरो की कीमत पर लॉन्च किया गया था। ये कीमतें इंडियन करंसी अनुसार क्रमश: 19,000 रुपये और 21,500 रुपये के करीब है। उम्मीद है कि Xiaomi भारत में भी Mi A3 को दो स्टोरेज वेरिएंट में ही लॉन्च करेगी।


















