एयरटेल 98 रुपए में देता है 6जीबी डाटा, जानें 100 रुपए से कम के बेस्ट डाटा प्लान

Join Us icon

टेलीकॉम सेक्टर में रिलायंस जियो की एंट्री के बाद से भारतीय टेलिकॉम इंडस्ट्री में काफी बदलाव आया है। आज सभी कंपनियां अपने यूजर्स को लुभाने के लिए नए प्लान्स को पेश कर रही है। अगर बात करें डाटा प्लान्स की तो अपने शानदार प्लान्स और ऑफर के साथ जियो मार्केट में मौजूद एयरटेल को काफी टफ कॉम्पिटिशन दे रही है।

जियो अपने सस्ते प्लान में ज्यादा डाटा के साथ कई दूसरे बेनिफिट्स देने के लिए जाना जाता है। लेकन, हम आपको आज एयरटेल 100 रुपए से कम में आने वाला बेस्ट एयरटेल डाटा प्लान की जानकारी देंगे। इसे भी पढ़ें: Airtel फ्री में दे रही है 33GB 4G डाटा, जानें कैसे पाएं लाभ

98 रुपए वाला डाटा रिचार्ज पैक

अगर आप एयरटेल यूजर्स हैं और ज्यादा डाटा प्लान की खोज कर रहे हैं तो यह प्लान आपके लिए बेस्ट रहेगा। 98 रुपए वाले प्रीपडेट प्लान में यूजर्स को पूरा 6जीबी डाटा मिलेगा। वहीं, इस प्लान की वैधता 28 दिनों की होगी। वैधता के दौरान इस डाटा को कभी भी इस्तेमाल किया जा सकेगा। हालांकि, प्लान में किसी और प्रकार का लाभ जैसे फ्री कॉलिंग और एसएमएस नहीं मिलेंगे।
ये हैं एयरटेल प्रीपेड यूजर्स के लिए बेस्ट प्लान, जिसमें डाटा के साथ मिलती है कॉलिंग फ्री
92 रुपए वाला डाटा रिचार्ज पैक

98 रुपए वाले रिचार्ज प्लान की तरह ही 92 रुपए वाले प्लान में भी यूजर्स को सिर्फ डाटा का लाभ ही मिलेगा। इस प्लान में भी यूजर्स को 6जीबी डाटा दिया जाएगा। लेकिन, इस प्लान की वैधता सिर्फ 7 दिनों की होगी। इसके अलावा इस प्लान में भी किसी और प्रकार का कोई दूसरा लाभ नहीं मिलेगा। इसे भी पढ़ें: बड़ी खबर : Airtel बंद कर रहा है 3G सर्विस, बदलेगी टेलीकॉम बाजार की सूरत

48 रुपए वाला डाटा रिचार्ज पैक

अगर बात करें 50 रुपए से कम वाले डाटा रिचार्ज की तो एयरटेल की ओर से 48 रुपए वाला प्लान को देखा जा सकता है। 48 रुपए वाले डाटा प्लान में यूजर्स को 3जीबी डाटा दिया जाएगा। वहीं, इस प्लान की वैधता 28 दिन की है। इसका मतलब आपके पास 3जीबी डाटा यूज करने के लिए पूरे 28 दिन का समय होगा।
ipl airtel
29 रुपए वाला डाटा रिचार्ज पैक

इस पैक में यूजर्स को 520एमबी डाटा दिया जाएगा। इस डाटा के लिए यूजर्स को 28 दिन की वैधता मिलेगी। वहीं, दूसरे प्लान्स की तरह ही इस प्लान में भी किसी प्रकार की कोई फ्री कॉलिंग और एसएमएस सुविधा नहीं होगी।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here