
पिछले हफ्ते ही Huawei के एक आगामी स्मार्टफोन Nova 5T को गूगल के एंडरॉयड पेज़ पर एंडरॉयड इंटप्राइज़ डायरेक्ट्री पर देखा गया था। इस लिस्टिंग में फोन की फोटो के साथ ही कई अहम स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी भी दी गई थी। वहीं अब इसी वेबसाइट ने हुआवई के एक और आगामी स्मार्टफोन को अपने पेज़ पर लिस्ट किया है। गूगल पेज़ पर Huawei P Smart Pro को लिस्ट किया गया है जहां फोन की लुक व डिजाईन के साथ ही इसकी स्पेसिफिकेशन्स का भी खुलासा हुआ है।
Huawei P Smart Pro पिछले साल लॉन्च हुए Huawei P Smart का ही अपग्रेडड वर्ज़न माना जा रहा है। गूगल एंडरॉयड इंटप्राइज़ डायरेक्ट्री पर Huawei P Smart Pro का फ्रंट पैनल दिखाया गया है। इस फोटो में फोन फुल व्यू बेजल लेस डिसप्ले पर बना है। फोन के फ्रंट पैनल पर कोई भी नॉच नहीं दी गई है। ऐसे में माना जा सकता है कि हुआवई अपने इस आगामी डिवाईस को पॉप-अप सेल्फी कैमरे के साथ लॉन्च करेगी।
स्पेसिफिकेशन्स
Huawei P Smart Pro की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो गूगल पेज़ के अनुसार यह डिवाईस 6.5-इंच की डिसप्ले पर पेश किया जाएगा। इस लिस्टिंग में डिसप्ले रेज्ल्यूशन की जानकारी तो नहीं दी गई है लेकिन नॉच न होने के चलते माना जा सकता है कि Huawei P Smart Pro एमोलेड डिसप्ले पर लॉन्च होगा जो इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस होगी। हालांकि अभी फोन के रियल पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिए जाने से भी इन्कार नहीं किया जा सकता है।

लिस्टिंग में Huawei P Smart Pro को 4जीबी रैम मैमोरी से लैस बताया गया है। वहीं साथ ही फोन में 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज भी दी जा सकती है। गूगल की लिस्टिंग में Huawei P Smart Pro में एंडरॉयड 9 पाई दिए जाने की बात कही गई है। वहीं सामने आई फोटो को देखकर यह भी साफ हो गया है कि Huawei P Smart Pro पॉप-अप सेल्फी कैमरा सपोर्ट करेगा।
Huawei Y9 Prime (2019)
हाल ही में इंडिया में लॉन्च हुए वाई9 प्राइम की बात करें तो इसमें 6.59-इंच फुल-एचडी+ डिसप्ले दिया गया है, जिसका स्क्रीन रिजोल्यूशन 1,080 x 2,340 पिक्सल है। इसके अलावा फोन में हाईसिलिकॉन किरिन 710F चिपसेट और माली-जी51 एमपी4 जीपीयू दिया गया है। कंपनी ने इसे 4जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज के साथ पेश किया है। डिवाइस ईएमयूआई बेस्ड है तो एंडरॉयड 9.0 पाई पर आधारित है।
अगर बात करें फोन के कैमरा की तो Huawei Y9 Prime में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। हैंडसेट के रियर में 16-मेगापिक्सल एफ/1.8 प्राइमरी कैमरा, 8-मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड-एंगल लेंस और 2-मेगापिक्सल एफ/2.4 डेप्थ सेंसिंग यूनिट है। इसके अलावा फोन के फ्रंट में 16-मेगापिक्सल पॉप-अप शूटर सेल्फी है। साथ ही फोन में पावर बैकअप के लिए 4,000एमएएच की बैटरी दी गई है। Huawei Y9 Prime को 15,990 रुपये की कीमत पर बाजार में उतारा गया है।





















