
Motorola इंडिया में नया स्मार्टफोन लाने जा रही है। यह स्मार्टफोन कंपनी की ‘वन सीरीज़’ का नया डिवाईस Motorola One Action होगा जो पंच-होल डिसप्ले पर लॉन्च होगा। यह स्मार्टफोन अंर्तराष्ट्रीय मंच पर पहले ही सामने आ चुका है जिसके बाद से ही इंडियन यूजर Motorola One Action का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। ब्रांड के इस बड़े ईवेंट की पहुॅंच हर मोटोरोला फैन तक लाने के लिए Motorola One Action के लॉन्च ईवेंट को लाईव दिखाने जा रही है। इस ईवेंट का आप हमारी वेबसाइट पर भी लाईव देख सकेंगे।
Motorola अपने नए स्मार्टफोन के लिए राजधानी दिल्ली में ईवेंट का आयोजन कर रही है जो दोपहार 12 बजे शुरू होगा। कंपनी अपने फैन्स के लिए Motorola One Action के लॉन्च ईवेंट को इंटरनेट पर लाईव दिखाने वाली है। कंपनी की ओर से Motorola की ऑफिशियल वेबसाइट के साथ ही कंपनी के आधिकारिक फेसबुक, ट्वीटर व यूट्यूब चैनल पर भी Motorola One Action लॉन्च को लाईव दिखाया जाएगा। शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर भी Motorola One Action का प्रोडक्ट पेज़ बना दिया गया है और यह फोन इसी वेबसाइट पर सेल के लिए उपलब्ध होगा।
Motorola One Action
इस फोन अंर्तराष्ट्रीय बाजार में 21:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जिसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 84 प्रतिशत का है। यह 1,080 x 2,520 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.3-इंच की फुलएचडी+ पंच-होल एलसीडी डिसप्ले सपोर्ट करता है। यह स्मार्टफोन एंडरॉयड 9 पाई आधारित एंडरॉयड वन ओएस पर पेश किया गया है जो 2.2गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ सैमसंग के एक्सनॉस 9609 चिपसेट पर रन करता है।
यह भी पढ़ें : कौन बनेगा करोड़पति में अमिताभ बच्चन ने पूछा सवाल, क्या है PUBG की फुल फॉर्म ?
Motorola One Action में 4जीबी रैम के साथ 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 512जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। उम्मीद है कि भारत में यह फोन इसी रैम व स्टोरेज पर लॉन्च होगा। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Motorola One Action ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 12-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है।

Motorola One Actionके बैक पैनल पर 5-मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर और एक ‘एक्शन सेंसर’ दिया गया है जो मूविंग शॉट्स को भी स्टेबल रखता है। इसी तरह सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में एफ/2.0 अपर्चर वाला 12-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स व रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ ही Motorola One Action पावर बैकअप के लिए 10वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 3,500एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है।


















