लॉन्च से पहले ही सामने आई Samsung Galaxy M30s की स्पेसिफिकेशन्स, गूगल वेबसाइट पर हुआ लिस्ट

Join Us icon

91मोबाइल्स ने पिछले हफ्ते ही अपनी एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में सैमसंग गैलेक्सी एम सीरीज़ के आगामी डिवाईस Samsung Galaxy M30s की रेंडर ईमेज को शेयर किया था। इन फोटोज़ को शेयर किए जाने के हमें Galaxy M30s की लुक और डिजाईन की जानकारी मिली थी। पिछले दिनों में इस स्मार्टफोन को लेकर कई लीक्स सामने आ चुके हैं वहीं अब Samsung Galaxy M30s को Google की आधिकारिक वेबसाइट पर भी लिस्ट कर दिया गया है। इस लिस्टिंग में जहां फोन की स्पेसिफिकेशन्स सामने आई है वहीं दूसरी ओर यह भी साफ हो गया है कि Galaxy M30s अब कभी भी बाजार में दस्तक दे सकता है।

Samsung Galaxy M30s को Google द्वारा एंडरॉयड सर्टिफाइड किया गया है और इस फोन को गूगल की Android Enterprise वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। इस वेबसाइट पर फोन को Samsung Galaxy M30s नाम के साथ ही लिस्ट किया गया है। वेबपेज पर सामने आई स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यहां फोन को एंडरॉयड 9 पाई ओएस वर्ज़न आधारित बताया गया है। यानि Galaxy M30s एंडरॉयड पाई पर ही लॉन्च किया जाएगा।

Samsung Galaxy M30s Google Android Enterprise listing specs revealed

इसी तरह सर्टिफिकेशन्स साइट पर Samsung Galaxy M30s में 6.4-इंच की डिसप्ले दिए जाने की बात कही गई है। वेबसाइट पर Galaxy M30s को 4जीबी रैम मैमोरी से लैस बताया गया है। वेबसाइट पर फोन के दो स्टोरेट वेरिएंट दिखाए गए हैं जिनमें 64जीबी इंटरनल मैमोरी और 128जीबी इंटरनल स्टोरेज शामिल है। हालांकि उम्मीद की जा सकती है कि Samsung Galaxy M30s एक से ज्यादा रैम वेरिएंट में लॉन्च होगा। इस लिस्टिंग में Galaxy M30s में फिंगरप्रिंट सेंसर दिए जाने की भी पुष्टि हो गई है।

Samsung Galaxy M30s

फोन की अन्य स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो अब तक सामने आए लीक्स के अनुसार यह फोन वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले पर पेश किया जाएगा। इस फोन में 2400 × 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.4-इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले को मिल सकती है। बताया जा रहा है कि सैमसंग इस फोन को एंडरॉयड 9 पाई पर पेश करेगी जिसके साथ प्रोसेसिंग के लिए Galaxy M30s में कंपनी का ही एक्सनॉस 9610 चिपसेट दिया जाएगा। यह भी पढ़ें : 4,000 रुपये सस्ता हुआ Nokia 8.1, Nokia 8110 4G फोन भी मिलेगा सिर्फ 2,999 रुपये में

इंडिया में Samsung Galaxy M30s को दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया जा सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक फोन का एक वेरिएंट जहां 4जीबी रैम के साथ 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करेगा वहीं दूसरे वेरिएंट में 6जीबी रैम मैमोरी के साथ 128जीबी की इंटरनल मैमोरी दी जाएगी। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें Galaxy M30s ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा। रिपोर्ट के अनुसार फोन के बैक पैनल पर 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा सेंसर देखने को मिलेगा जो एफ/2.0 अपर्चर सपोर्ट करेगा।

Samsung Galaxy M30s Google Android Enterprise listing specs revealed

Samsung Galaxy M30s के बैक पैनल पर एफ/2.2 अपर्चर वाला 5-मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर और एफ/2.2 अपर्चर वाला 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड सेंसर देखने को मिलेगा। इसी तरह सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में एफ/2.0 अपर्चर वाला 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिल सकता है। Galaxy M30s का रियर कैमरा सेटअप एलईडी फ्लैश के साथ काम करेगा। यह भी पढ़ें : Xiaomi Mi A3 की फ्लैश सेल खत्म, अब 24 घंटे मिलेगा 4030mAh बैटरी और 32-MP सेल्फी कैमरे वाला यह फोन

Galaxy M30s के बैक पैनल पर सिक्योरिटी के लिए रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। वहीं पावर बैकअप के लिए इस फोन में 6,000एमएएच की बैटरी देखने को मिलेगी जो 25वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी। Samsung ने हालांकि अभी तक Galaxy M30s की स्पेसिफिकेशन्स व लॉन्च डेट की स्थिति साफ नहीं की है लेकिन उम्मीद है कि आने वाले एक या दो हफ्तों में ही Samsung Galaxy M30s इंडिया में लॉन्च कर दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here