
Samsung Galaxy A90 को लेकर कई दिनों से खबर आ रही थी कि कंपनी इस फोन के 4G वर्जन के साथ ही 5G मॉडल भी लॉन्च करेगी। पिछले दिनों यह स्मार्टफोन चीनी बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच के साथ ही वाई-फाई सर्टिफिकेशन्स साइट वाई-फाई लायंस पर देखा गया था। इन लिस्टिंग के बाद माना जा रहा था कि Samsung जल्द ही Galaxy A90 5G को टेक मंच पर पेश कर देगी। वहीं आज कंपनी ने अपने इस 5जी मॉडल को आफिशियल कर दिया है।
Samsung Galaxy A90 5G को कंपनी ने अपनी होम मार्केट यानि साउथ कोरिया में लॉन्च कर दिया है। सैमसंग की ओर से फोन की सारी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स तो साझा कर दिए गए हैं लेकिन कंपनी ने अभी फोन की कीमत से पर्दा नहीं उठाया है। Samsung Galaxy A90 5G का अंर्तराष्ट्रीय प्राइस जहां आने वाले दिनों में सामने आ जाएगा वहीं साथ ही यह उम्मीद भी की जा सकती है कि कंपनी Samsung Galaxy A90 5G को इंडियन मार्केट में भी पेश करेगी।
लुक व डिजाईन
Samsung Galaxy A90 5G को कंपनी ने बेजल लेस इनफिनिटी ‘यू’ डिसप्ले पर लॉन्च किया है। गैलेक्सी ए90 5जी में डिसप्ले के तीन किनारें जहां बेजल लेस हैं वहीं नीचे ओर हल्का सा बॉडी पार्ट मौजूद है। इसी तरह डिसप्ले के उपर छोटी सी ‘यू’ शेप की नॉच दी गई है। Samsung Galaxy A90 5G को एंटिना बैंड डिजाईन पर पेश किया गया है। फोन के बैक पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जो उपरी बाईं ओर वर्टिकल शेप में स्थित है। इस कैमरा सेटअप के ठीक नीचे फ्लैश लाईट मौजूद है। फोन के बैक पैनल पर अन्य कोई सेंसर नहीं दिया गया है तथा यहीं बीच में Samsung की ब्रांडिंग दी गई है।
फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स
Samsung Galaxy A90 5G की सबसे बड़ी खासियत फोन में मौजूद 5G सपोर्ट है। गैलेक्सी ए90 5जी मॉडल सैमसंग का नॉन फ्लैगशिप फोन है जो 5जी कनेक्टिविटी से लैस है। कपंनी ने डिवाईस को क्वालकॉम के Snapdragon X50 5G modem के साथ पेश किया जिसके चलते Galaxy A90 का यह मॉडल 5G पर काम कर पाएगा। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में क्वालकॉम का ही सबसे पावरफुल चिपसेट स्नैपड्रैगन 855 दिया गया है।

फोन की अन्य स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Samsung Galaxy A90 5G को 6.7-इंच की फुलएचडी+ एमोलेड डिसप्ले पर पेश किया गया है। यह स्मार्टफोन इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है जिसके चलते फोन स्क्रीन पर टच करने से ही यह अनलॉक हो जाता है। एंडरॉयड 9 पाई आधारित इस स्मार्टफोन को कंपनी की ओर से 6जीबी रैम और 8जीबी रैम मैमोरी पर पेश किया गया है तथा दोनों ही वेरिएंट 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट दी गई है।
फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Samsung Galaxy A90 5G ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी Sony IMX586 सेंसर दिया गया है। इसी तरह फोन के बैक पैनल पर 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल सेंसर और 5-मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर मौजूद है। वहीं सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए Samsung Galaxy A90 5G 32-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता हैं

Samsung Galaxy A90 5G डुअल सिम फोन है जो 5G के साथ ही Dual 4G सपोर्ट करता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही इस फोन में पावर बैकअप के लिए 25वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 4,500एमएएच की बैटरी दी गई है। Galaxy A90 5G में Samsung DeX फीचर भी देखने को मिलेगा। यह फोन किस कीमत पर अंर्तराष्ट्रीय बाजार में सेल के लिए उपलब्ध होगा यह जानकारी जल्द ही आपको दी जाएगी।


















