
Honor ने बुधवार को अपनी घरेलू मार्केट में नए स्मार्टफोन Honor Play 3 को लॉन्च किया है। इसके साथ ही कंपनी ने Honor 20S को भी पेश किया जो कि Honor 20 सीरीज़ का हिस्सा है जिसे इस साल जून में पेश किया गया था। वहीं, अगर बात करें Honor Play 3 को कंपनी ने अपनी प्ले सीरीज के अंदर पेश किया है। फोन में तीन रियर कैमरे, होल-पंच स्क्रीन और ऑक्टा-कोर स्क्रीन मौजूद है। आइए आगे आपको Honor Play 3 के बारे में पूरी जानकारी देते हैं।
डिजाइन
अगर बात करें फोन के डिजाइन की तो कंपनी ने फोन बिना बेज़ल और बिना नॉच वाले होल-पंच डिज़ाइन के साथ पेश किया गया है। सेल्फी के लिए स्क्रीन पर दिया गया छेद बायीं तरफ टॉप पर है। इसके अलावा पिछले हिस्से पर तीन रियर कैमरे हैं, वर्टिकल पोजीशन में है।
Honor Play 3 की कीमत
कंपनी ने Honor Play 3 के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज मॉडल को 999 चीनी युआन (लगभग 10,000 रुपए) में पेश किया है। वहीं, हैंडसेट के 6 जीबी + 64 जीबी मॉडल की कीमत 1,299 चीनी युआन (लगभग 13,000 रुपए) है।

स्पेसिफिकेशन्स
इसमें 6.39-इंच का एचडी+ (720×1560 पिक्सल) डिसप्ले दिया गया है। साथ ही फोन में ऑक्टा-कोर किरिन 710एफ प्रोसेसर मौजूद है। फोन दो वेरिएंट-4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। इसे भी पढ़ें: 48MP रियर कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Honor 20S, करेगा शाओमी की छुट्टी
फोटोग्राफी के लिए फोन के बैक में 48+8+2-मेगापिक्सल के तीन सेंसर है। वहीं, इसमें सेल्फी के लिए 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में पावर बैकअप के लिए 4,000 एमएएच बैटरी दी गई है।


















