
चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Huawei ने अपनी घरेलू मार्केट में नए Huawei Enjoy 10 Plus को लॉन्च किया है। यह फोन मिड-रेंज सेगमेंट में पेश किया गया है। यह फोन पिछले साल पेश किए गए Enjoy 9 Plus का अपग्रेडेड वेरिएंट है। लॉन्च से एक दिन पहले ही फोन की कीमत और कई जानकारी सामने आ गईं थीं। चलिए आपको फोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में जानकारी देते हैं।
कीमत
Huawei इस डिवाइस को चार कलर वेरिएंट में gradient फिनिश के साथ पेश किया है। फिलहाल यह फोन सिर्फ चीन में ही सेल किया जाएगा। इंडिया में डिवाइस को कब तक लॉन्च किया जाएगा इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। Huawei Enjoy 10 Plus के 4GB रैम वेरिएंट की कीमत RMB 1,499 (लगभग 15,000) रुपए 6GB रैम वेरिएंट की कीमत 1,799 (लगभग 18,000 रुपए) और 8GB रैम वेरिएंट की कीमत RMB 2,099 (लगभग 21,000 रुपए) है। इन तीन रैम वेरिएंट के साथ 128GB की स्टोरेज मिलती है।

Huawei Enjoy 10 Plus की स्पेसिफिकेशन्स
हैंडसेट में 6.59-इंच की एलसीडी आईपीएस डिसप्ले है जो कि फुलएचडी+ रेजोल्यूशन और TUV Rheinland सर्टिफिकेशन के साथ आती है। इसका मतलब है कि स्क्रीन से निकलने वाली किरणों से यह आपकी आंखों का बचाव करेगी। फोन में किसी प्रकार का नॉच-डिजाइन नहीं है, जिससे डिवाइस में बेजल न के बराबर हैं।
फोन में 2.2 गीगाहर्ट्ज किरिन 710 ओक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा इसमें एंडरॉयड 9.0 पाई पर आधारित ईएमयूआई 9.1 चिपसेट है।

इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 48 मेगापिक्सल मेन सेंसर, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल सेंसर और 2 मेगापिक्सल डेप्थ ऑफ फील्ड सेंसर होगा। इस फोन में 16 मेगापिक्सल का पॉप-अप सेल्फी कैमरा भी है। फोन में फिंगरप्रिंट स्कैनर बैक में मौजूद है। इसके अलावा फोन में यूएसबी टाइप सी पोर्ट बॉटम और 3.5एमएम हेडफोन जैक है।





















