
चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वीवो अपना नया स्मार्टफोन Vivo V17 Pro भारत में 20 सितंबर को लॉन्च करने वाली है। 91मोबाइल्स ने सबसे पहले इस फोन के लॉन्च की जानकारी दी थी। वहीं, अब हम आपको 32-मेगापिक्सल डुअल पॉप-अप सेल्फी कैमरे वाले इस फोन की प्री-बुकिंग और सेल डेट की जानकारी दे रहे हैं।
Vivo V15 Pro के अपग्रेड के रूप में लॉन्च किया जाने वाला Vivo V17 Pro लॉन्च से एक दिन पहले यानी 19 सितंबर को प्री-बुकिंग के लिए आएगा। वहीं, डिवाइस की सेल 27 सितंबर को होगी।

हाल ही में Vivo V17 Pro का प्रोमोशनल वीडियो एक टिपस्टर द्वारा शेयर किया गया था। यह वीडियो 30 सेकेंड का था, है जिसमें Vivo V17 Pro के डिजाईन से लेकर इसकी कैमरा स्पेसिफिकेशन्स और फोटोग्राफ सेंपल दिखाए गए थे। अगर बात करें कैमरा सेग्मेंट की तो वीडियो से पता चला था कि Vivo V17 Pro में 32-मेगापिक्सल का डुअल पॉप-अप सेल्फी कैमरा दिया जाएगा। खास बात यह है कि यह कैमरा सेटअप ‘सुपर वाइड-एंगल सेल्फी’ फीचर से लैस होगा। वहीं यह स्मार्टफोन क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करेगा जिसमें 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी एआई सेंसर शामिल होगा जो सुपर नाइट मोड से लैस होगा। इसे भी पढ़ें: Vivo ने नकली बैटरी, ईयरफोन और चार्जर बेचने वालों पर की कार्यवाही
Vivo V17 Pro की स्पेसिफिकेशन्स अभी तक सामने नहीं आई है लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फोन में 48-मेगापिक्सल प्राइमरी रियर कैमरे के साथ ही 8-मेगापिक्सल, 5-मेगापिक्सल और 2-मेगापिक्सल के कैमरा सेंसर्स दिए जा सकते हैं। इसे भी पढ़ें: Exclusive: लॉन्च से पहले सामने आई Vivo U10 की लाइव इमेज, ऐसा होगा फोन का डिजाइन
Vivo V17 Pro को कंपनी द्वारा क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 730 चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है जो इंडिया में 6जीबी रैम और 8जीबी रैम मैमोरी वाले दो वेरिएंट्स में
सेल के लिए उपलब्ध होगा। इसके साथ ही Vivo V17 Pro में 128जीबी और 256जीबी की इंटरनल स्टोरेज देखने को मिल सकती है। Vivo वी सीरीज़ के इस आगामी स्मार्टफोन V17 Pro को इंडिया में कब लॉन्च करेगी यह आधिकारिक डेट अभी सामने नहीं आई है लेकिन उम्मीद है कि 20 सितंबर के बाद किसी भी तारीख को Vivo V17 Pro भारतीय बाजार में दस्तक दे देगा।


















