
साउथ कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक कंपनी सैमसंग ने आज भारतीय बाजार में अपने Galaxy Fold को लॉन्च कर दिया है। इस अनूठे डिजाइन के साथ कंपनी ने Galaxy Fold को फरवरी में पहली बार बाजार में पेश किया था। वहीं, कुछ समय पहले इस डिवास को कंपनी ने अपनी घरेलू मार्केट में पेश किया था।
कीमत और उपलब्धता
Samsung Galaxy Fold को कंपनी ने 12जीबी रैम और 512जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया है। इस फोन को कंपनी ने 1,64,999 रुपए में लॉन्च किया है। वहीं, इसे 4 अक्टूबर से प्री-ऑर्डर किया जा सकेगा। साथ ही इंडियन मार्केट में 20 अक्टूबर के बाद डिवाइस डिलिवर होने शुरू हो जाएंगे। इसे भी पढ़ें: Samsung Galaxy Note 10 का सस्ता वेरिएंट हो सकता है लॉन्च, सामने आई रिपोर्ट

स्पेसिफिकेशन्स
सैमसंग के इस फोल्डेबल फोन में 7.3-इंच की स्क्रीन दी गई है। इस फोन को फोल्ड करके एक छोटे टैबलेट में बदला जा सकता है, जिसके बाद बाहर की स्क्रीन 4.6-इंच की हो जाएगी। इस फोन में कुल 6 कैमरे मौजूद है, जो फोन बॉडी में बाहर और अंदर दोनों तरफ लगे हैं। फोन के रियर पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें एफ/2.2 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है।

वहीं दूसरा सेंसर 12एमपी का है जो डुअल पिक्सल ऑटोफोकस, ओआईएस सपोर्ट करता है। कंपनी ने इसे वेरियेबल अपर्चर के साथ पेश किया है। यह एफ/1.5 से लेकर एफ/2.4 तक का शूट करता है। वहीं तीसरा सेंसर टलीफोटो है। इसमें 2एक्स ऑप्टिकल जूम सपोर्ट है। वहीं फोल्ड के अंदर भी 10एमपी का एक कैमरा दिया गया है जो एफ/2.2 आता है। इसके साथ ही आपको सेल्फी के लिए फ्रंट में डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा। मेन सेंसर 10एमपी का है जो एफ2.2 अपर्चर के साथ आता है। वहीं आरजीबी सेंसर है जो डेफ्थ सेंसिंग के लिए है और यह एफ/1.9 अपर्चर वाला है। इसे भी पढ़ें: 64MP कैमरा और 4500mAh बैटरी के साथ आया Samsung Galaxy A70s, Realme-Xiaomi को होगी परेशानी

Samsung Galaxy Fold एंडरॉयड 9 पाई पर आधारित सैमसंग के नए वनयूआई इंटरफेस पर काम करता है। इस फोन में 12जीबी रैम और 512जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है। यह 7 नैनोमीटर फैब्रिकेशन वाला क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट पर कार्य करता है। इसमें एक साथ तीन ऐप के साथ मल्टी टास्किंग किया जा सकता है। इसके साथ ही सैमसंग गैलेक्सी फोल्ड में दो अलग-अलग बैटरी दी गई हैं। इन दोनों बैटरियों की कपैसिटी मिलाकर 4,380एमएएच होती है। ये दोनों बैटरियां अलग-अलग डिस्प्ले को पावर देंगी।





















