
चीन की स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी Huawei काफी समय से अपने स्मार्टफोन्स को पेश कर रही है। हाल ही में कंपनी ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन Huawei Mate 30 Pro को लॉन्च किया था। वहीं, अब Huawei के नए फोन चीनी सर्टिफिकेशन साइट टेना पर देखा गया है। इस लिस्टिंग से फोन की कई जानकारी भी सामने आई है। वहीं, टिप्सटर @EvLeaks ने दावा किया है कि यह फोन Huawei Enjoy 10 होगा।
टेना लिस्टिंग में फोन की तस्वीर जारी हुई है, जिससे फोन के डिजाइन का अंदाजा लगाया जा सकता है। लिस्टिंग के अनुसार Huawei का यह स्मार्टफोन होल-पंच डिसप्ले और डुअल कैमरा सेटअप से लैस होगा।
Huawei के नए फोन को टेना पर ART-TL00x मॉडल नंबर के साथ स्पॉट किया गया है। फोन की तस्वीर के अनुसार यह फोन होल-पंच डिस्प्ले वाला होगा। वहीं, फोन के निचले हिस्से पर पतला चिन भी है। इसमें रियर पर बायीं तरफ किनारे पर दो कैमरे हैं और बैक पैनल ग्रेडिएंट फिनिश के साथ दिखाई दे रहा है।

फोन में दाईं किनारे पर वॉल्यूम और पावर बटन मौजूद हैं। साथ ही दाएं किनारे पर सिम कार्ड ट्रे के लिए जगह है। फोन में कोई रियर फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद नहीं है। अन्य फीचर्स को देखकर लगता है कि यह एंट्री-लेवल का हैंडसेट होगा। साथ ही इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं है।
टेना लिस्टिंग में फोन के कई स्पेसिफिकेशन भी सामने आई हैं। लिस्टिंग के अनुसार फोन में 6.39-इंच का एचडी (720×1560 पिक्सल) डिसप्ले होगा। इसके साथ ही इसमें ऑक्टा-कोर किरिन 710 प्रोसेसर भी दिया जाएगा।
फोटोग्राफी के लिए इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा, जिसका प्राइमरी सेंसर 48-मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी सेंसर 8-मेगापिक्सल का है। सेल्फी कैमरे के लिए फोन में 8-मेगापिक्सल का कैमरा है। पावर बैकअप के लिए फोन में 3,900 एमएएच की बैटरी होगी।





















