Samsung Galaxy S11 की लॉन्च डेट हुई लीक, दमदार कैमरा के साथ इस दिन होगा लॉन्च

Join Us icon

सैमसंग ने इस साल अपने फ्लैगशिप डिवाइस Samsung Galaxt S10 और Galaxy S10+ को प्रीमियम सेगमेंट यूजर्स के लिए पेश किया था, जिसे खूब पसंद किया गया। वहीं, कंपनी अगले फ्लैगशिप Galaxy S11 को पेश करने की तैयारी में जुट गई है। इसे फोन को लेकर काफी समय से जानकारी सामने आ रही है। अब SamMobile की ओर से दावा किया गया है कि Galaxy S11 को 2020 में फरवरी के तीसरे सप्ताह लॉन्च किया जाएगा।

रिपोर्ट की मानें तो सैमसंग का हाई-प्रोफाइल अनपैक्ड इवेंट 18 फरवरी, 2020 को हो सकता है। याद दिला दें कि साउथ कोरिया की स्मार्टफोन कंपनी पहले भी अपने Galaxy S लाइनअप के हैंडसेट को फरवरी महीने में लॉन्च करती आ रही है। इसे भी पढ़ें: Samsung Galaxy A20s इंडिया में लॉन्च, Realme – Xiaomi को मिलेगी टक्कर

गौरतलब है कि इस साल Galaxy S10 लाइनअप 20 फरवरी, 2019 को लॉन्च किया गया था और इनकी सेल 8 मार्च से शुरू हो गई थी। हालांकि, गैलेक्सी एस11 की लॉन्च डेट को लेकर फिलहाल कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है इसलिए इसे एक अफवाह माना जाएगा।

इसके अलावा कुछ दिनों पहले सामने आई रिपोर्ट में कहा गया था Galaxy S11 में सबसे पावरफुल कैमरा दिया जा सकता है। Samsung Galaxy S11 में आने वाले कैमरा में कंपनी दमदार जूम के साथ हाई रेजोल्यूशन और ज्यादा अपर्चर ऑप्शन पेश कर सकती है। Samsung insider की खबर के अनुसार सैमसंग गैलेक्सी एस11 में लो लाइट फटॉग्रफी के ट्रेटासेल टेक्नॉलजी के साथ नए सेंसर दिए जा सकते हैं। इसे भी पढ़ें: 64MP कैमरा और 4500mAh बैटरी के साथ आया Samsung Galaxy A70s, Realme-Xiaomi को होगी परेशानी

रिपोर्ट्स के अनुसार Galaxy S11 स्मार्टफोन को ट्रिपल अपर्चर लेंस के साथ पेश किया जा सकता है। कंपनी इसमें F1.5 और F2.4 के बीच एक नया एफ स्टॉप ऐड कर सकती है। इसके अलावा कंपनी कैमरे में नए ToF सेंसर के साथ बेहतर एचडीआर प्रोसेसिंग को जोड़ सकती है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here