नोकिया के स्मार्टफोन में होगा एआई असिस्टेंट ‘विकी’

Join Us icon

अपनी नई तकनीक तथा योजना के साथ अंर्तराष्ट्रीय मोबाईल बाज़ार में फिर से दस्तक दे चुकी नोकिया ने अपना पहला एंडरॉयड स्मार्टफोन्स नोकिया 6 को लॉन्च कर दिया है। इसके साथ ही नोकिया के बारे में कई अन्य खबरें भी आने लगी हैं। ताजा लीक में पता लगा है कि नोकिया अपने स्मार्टफोन्स के लिए एआई असिस्टेंट का​ निर्माण कर रही है।

नए डिजाइन में उपलब्ध होंगे एचटीसी के वाइव सीरीज फोन

जीएसएम इंफो के मुताबिक नोकिया अपने आगामी हाईएंड स्मार्टफोन्स के लिए एआई असिस्टेंट पर कार्य कर रही है। जिसके लिए कुछ समय पहले ही कंपनी की ओर यूरोपीन यूनियन में एक फार्म भी जमा कराया जा चुका है। फार्म के अनुसार नोकिया के एआई असिस्टेंट का नाम ‘VIKI’ होगा।

nokia-viki 91mobiles

प्राप्त जानकारी अनुसार नोकिया का यह एआई असिस्टेंट वॉयस डिटेक्शन पर ही कार्य करेगा तथा उम्मीद की जा सकती है कि कंपनी के आने वाले स्मार्टफोन में यूजर्स को ‘विकी’ इंटीग्रेटिड मिले।

noia 91Mobiles

एप्पल के ‘सिरी’, माइक्रोसॉफ्ट के ‘कोर्टाना’ और गूगल असिस्टेंट के बाद नोकिया द्वारा पेश किए जाने वाला ‘विकी’ कंपनी को स्मार्टफोन बाज़ार में महत्व दिलाएगा।

19 जनवरी को लॉन्च होगा शाओमी रेडमी नोट 4

आपको बता दें कि कोरियन कंपनी सैमसंग भी ‘Bixby’ नाम से अपना डिजीटल असिस्टेंट जल्द ही मार्केट में उतार सकती है।