Apple Watch ने बचाई युवक की जान, पहले भी हो चुका है ऐसा करिश्मा

Join Us icon

Apple हमेशा से ही अपने प्रोडक्ट्स को लेकर चर्चा में रहती है। वहीं, काफी समय से एप्पल फोन और वॉच से बच रही लोगों की जान को लेकर भी न्यूज सामने आ रही है। वहीं, एक बार फिर एप्पल के प्रोडक्ट के कारण एक इंसान की जान बच गई है।

यह अनोखा मामला अमेरिका में सामने आया है, जहां एपल वॉच की मदद से एक और व्यक्ति की जान बच गई है। एप्पल वॉच से 28 वर्षीय जेम्स प्रुडेंसियानो की जान बची है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जेम्स अपनी साथी पेग पारुसो के साथ न्यूजर्सी के हार्टशोर्न वुड्स पार्क में घूमने गए थे और इस दौरान वो क्षेत्र में ऊंचाई वाले हिस्से की ओर जा रहे थे। इसे भी पढ़ें: Apple iPhone SE2 की कीमत होगी 28,000 रुपये के करीब, 64GB और 128GB पर होगा लॉन्च

जब जेम्स ऊंचाई पर पहुंचे तभी उसका संतुलन बिगड़ने लगा और अपने साथी के साथ झाड़ियों में उलझकर नीचे बह रही नदी में गिर गए। इस हादसे में पारुसो को तो कोई चोट नहीं आई लेकिन जेम्स नदी में एक चट्टान से टकराने के चलते बुरी तरह घायल हो गया। जैसे ही वह नीचे गिरे उनकी कलाई पर बंधी एपल वॉच का “फॉल डिटेक्शन” फीचर ने काम करना शुरू कर दिया।

इमरजेंसी की स्थिति भांपकर वॉच ने 911 यानी पुलिस का नंबर डॉयल कर दिया। इस घटना से जेम्स की जान बच पाई। इस हादसे की जानकारी सामने आने के बाद पुलिस जल्द ही घटनास्थल पर पहुंची और दोनों को बाहर निकाला लिया। इसे भी पढ़ें: Apple स्मार्ट वॉच से बची एक शख्स जान, फेसबुक पोस्ट कर बताई पूरी घटना
इसके बाद उन्हें इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जेम्स ने कहा कि उन्हें बचने की कोई उम्मीद नहीं थी, लेकिन एप्पल वॉच के विशेष फीचर ने उनकी जान बचा ली। बता दें कि इससे पहले वाशिंगटन में एक व्यक्ति ने बताया था कि एप्पल वॉच की वजह से उसके पिता की जान बच पाई थी।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here