
Apple अपने नए आईफोन डिवाईस iPhone SE2 पर काम कर रही है, जिसके लेकर कई अहम जानकारी सामने आ चुकी है। Apple iPhone SE2 के नाम के साथ ही इसकी कीमत का खुलासा भी किया जा चुका है। वहीं आज फिर से iPhone SE2 से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है जिसमें फोन के लॉन्च और सेल डेट की जानकारी दिए जाने के साथ ही iPhone SE2 के कलर वेरिएंट्स का खुलासा हुआ है।
Apple iPhone SE2 से जुड़ी जानकारी प्रसिद्ध टिपस्टर और एप्पल विशेज्ञष Ming-Chi Kuo द्वारा दी जा रही है। कुओ ने आज फिर इस फोन से अहम खुलासा किया है। इंटरनेट पर जानकारी शेयर करते हुए कुओ ने बताया है कि iPhone SE2 साल 2020 के पहले ही महीने यानि जनवरी में मास प्रोडक्शन के लिए चला जाएगा और कंपनी तीन महीने बाद यानि मार्च के इस फोन को बिक्री के लिए बाजार में उतार देगी। iPhone SE2 को लेकर बताया गया है कि यह डिवाईस डीप ग्रे, वाईट और रेड कलर में लॉन्च किया जाएगा। वहीं कुओ के अनुसार Apple iPhone SE2 में कंपनी एलसीपी एंटिना का यूज़ करेगी जो फोन की नेटवर्क व फ्रीक्वेंसी क्षमता को 5.1 डेसीबल तक बढ़ा देगा।
यह होगी कीमत
Apple iPhone SE2 को लेकर पिछले सप्ताह खुलासा हुआ था कि यह फोन $399 यूएस डॉलर पर लॉन्च किया जाएगा। बता दें कि यह कीमत भारतीय करंसी अनुसार 28,000 रुपये के करीब है। यानि यह खबर अगर सच साबित होती है कि 30 रुपये से भी कम की कीमत पर लोग iPhone SE2 का यूज़ कर सकेंगे। गौरतलब है कि iPhone SE2 तीन साल पहले लॉन्च हुए iPhone SE का नया व एडवांस वर्ज़न होगा।
iPhone SE2
Apple के इस आगामी आईफोन के नाम का खुलासा करने के साथ ही टिपस्टर द्वारा iPhone SE2 की कई अहम स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी भी दी गई है। कुओ के अनुसार iPhone SE2 को Apple A13 प्रोसेसर पर लॉन्च किया जाएगा। आपको बता दें कि यही चिपसेट हमें Apple की लेटेस्ट आईफोन सीरीज़ के तीनों डिवाईस iPhone 11, iPhone 11 Pro और iPhone 11 Pro Max में भी देखने को मिला था।

iPhone 11 सीरीज़ को जहां 4 जीबी रैम मैमोरी से लैस किया गया है वहीं सामने आई जानकारी के अनुसार iPhone SE2 को Apple 3 जीबी रैम पर लॉन्च करेगी जो LPDDR4X RAM मैमोरी होगी। रिपोर्ट में बताया गया है कि Apple iPhone SE2 को कंपनी द्वारा दो स्टोरेज वेरिएंट्स में लॉन्च किया जाएगा जिनमें 64 जीबी स्टोरेज और 128 जीबी स्टोरेज शामिल होगी।
आगामी आईफोन के डिजाईन को लेकर कुओ ने कहा है कि iPhone SE2 को कंपनी द्वारा iPhone 8 जैसी लुक और डिजाईन पर लॉन्च किया जा सकता है। iPhone SE2 में 4.7 इंच की डिसप्ले देखने को मिल सकती है जो नैरो बेजल्स वाली होगी। वहीं नई जानकारी के मुताबिक Apple iPhone SE2 में 3D Touch दिया जाएगा तथा यह आईफोन ग्रे, सिल्वर और रेड कलर में लॉन्च होगा।





















