
सैमसंग अपने प्रीमियम फोन गैलेक्सी एस10 के लाइट वर्जन पर काम कर रहा इस बात की जानकारी कुछ समय पहले एक वेबसाइट द्वारा सामने आई थी। कंपनी इस फोन को Galaxy S10 सीरीज के अंदर सैमसंग गैलेक्सी एस10 लाइट के नाम से पेश करेगी। फोन मॉडल नंबर SM-G770F के साथ आएगा। वहीं, अब इस फोन को गीकबेंच पर स्पॉट किया गया है।
गीकबेंच की लिस्टिंग से इस बात का अंदाजा लगाया जा रहा है कि कंपनी जल्द ही फोन को पेश कर सकती है। अफवाह है कि कंपनी Samsung Galaxy S10 Lite को क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 855 SoC के साथ पेश कर सकती है। वहीं, कंपनी अपनी Galaxy S10 सीरीज को पहले भी क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 855 SoC के साथ कुछ देशों में बेच रही है। इसे भी पढ़ें: ऐसा होगा Samsung का नया मुड़ने वाला फोन, सामने आया वीडियो

गीकबेंच पर सामने आई स्पेसिफिकेशन्स पहले लीक हुईं स्पेसिफिकेशन्स जैसी ही हैं। इसके अलावा गीकबेंच में Galaxy S10 Lite को सिंगल कोर टेस्ट में 742 और मल्टी-कोर टेस्ट में 2,604 नंबर मिले हैं। लिस्टिंग के अनुसार Samsung Galaxy S10 Lite एंडरॉयड 10 पर कार्य करेगा जिसमें One UI 2.0 होगा।
अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार गैलेक्सी एस10 लाइट में 6.7 इंच की स्क्रीन देखने को मिलेगी। कंपनी इसे सुपर एमोलेड डिसप्ले के साथ पेश कर सकती है। खास बात यह कही जा सकती है कि पंच होल डिसप्ले के बजाए कंपनी इसे नॉच स्क्रीन के साथ पेश कर सकती है। इसे भी पढ़ें: Samsung Galaxy S11 होगा ब्रांड का सबसे पावरफुल फोन, स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट के साथ होगा एक्सनॉस 9830 प्रोसेसर
सैमसंग इस बात को भली भांती जानता है कि बड़ी स्क्रीन के साथ यदि बैटरी छोटी हो तो फिर यूजर्स का गुस्से का समना करना पड़ सकता है। ऐसे में सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 लाइट को कंपनी बड़ी बैटरी के साथ पेश करने वाली है। इस फोन में आपको 4,500 एमएएच की बड़ी बैटरी देखने को मिल सकती है और इसे 45 वॉट के फास्ट चार्जर के साथ पेश किया जा सकता है।
हालांकि स्पेसिफिकेशन अच्छा होने के बावजूद गैलेक्सी एस10 लाइट का कैमरा आपको बहुत जयादा इम्प्रेस नहीं करेगा। हालांकि इसमें आपको ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा लेकिन माना जा रहा है कि यह गैलेक्सी ए90 के समान होगा जिसमें 48 एमपी प्राइमरी सेंसर के साथ 12 एमपी का अल्ट्रा वाइट और 5 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर दिया गया है। वहीं इस फोन सेल्फी के लिए 32 एमपी का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।

















