6जीबी रैम और 128जीबी मैमोरी के साथ लॉन्च होगा Vivo Y19, Vivo Y17 मॉडल होगा बंद

Join Us icon

इस साल अप्रैल में Vivo ने अपने नए Y सीरीज फोन की शुरुआत की थी। पहले भी वाई सीरीज थे लेकिन वे Y71 और Y81 जैसे नाम से आते थे। परंतु इस साल Y15, Y17 और Y12 जैसे मॉडल को उतारा गया। वहीं अब कंपनी ने Vivo Y19 की तैयारी कर ली है। हाल में ही इस फोन को वियतनाम और थाईलैंड में लॉन्च किया गया है लेकिन अब यह जल्द ही भारत में दस्तक देने वाला है। 91मोबाइल्स को इस बारे में एक्सक्लूसिव जानकारी मिली है। नाम न बताने की शर्त पर कंपनी के ही एक अधिकारी ने जानकारी दी है कि “Vivo Y19 को जल्द ही भारत में लॉन्च किया जा सकता है। यह फोन नवंबर तक आ सकता है। जो सबसे खास बात कही जा सकती है यह कि कंपनी Vivo Y17 को हटाने वाली है। उसे जल्द ही डिस्कंटिन्यू कर दिया जाएगा।” रही बात बात Vivo Y19 के कीमत की तो उन्होंने बताया कि इस फोन को लगभग 20 हजार रुपये के बजट में भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा।

वीवो वाई सीरीज खास तौर से ऑफलाइन के लिए बनाया गया है और वाई19 भी सबसे पहले ऑफलाइन स्टोर पर ही सेल के लिए उपलब्ध होगा। वैसे तो वाई19 बाहर के देशों में कई मैमोरी वेरियंट के साथ उपलब्ध है लेकिन हमें जो जानकारी मिली है उसके अनुसार कंपनी भारत में सबसे पहले 6जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज वेरियंट को पेश करने वाली है। इसे भी पढ़ें: इंटरनेट स्पीड के मामले एक बार फिर पाक से पीछे है भारत, सामने आए आंकड़े

vivo 1928a ccc listening battery specs leaked might launch soon
VIVO Y17

गौरतलब है कि पिछले कुछ माह में वीवो ने ऑनलाइन और ऑफलाइन में कई फोन लॉन्च किए है। जिनमें वाई सीरीज को खास कर बड़ी बैटरी के साथ ऑफलाइन में पेश किया गया था। वहीं जेड़ और यू सीरीज को ऑनलाइन रखा गया है। वर्ष 2019 कंपनी के लिए बेहद अच्छा रहा और काफी तेजी से ग्रोथ कर रही है। ऐसा माना जा रहा है कि जल्द ही सैमसंग को पीछे छोड़ सकती है। परंतु इस दौरान कुछ फोन हैं जिन्हा अच्छा रिस्पॉन्स नहीं रहा उन्हें कंपनी अब हटाने वाली है। इनमें वाई17 और वी17 प्रो का नाम शामिल हैइसे भी पढ़ें: बड़ी डिसप्ले और 6जीबी रैम के साथ जल्द आएगा Huawei Y9s

वीवो वाई17 उसी बजट में उपलब्ध है जिसमें कंपनी ने एस1 को लॉन्च किया था। वीवो एस1 न सिर्फ स्टाइलिश है बल्कि स्पेसिफिकेशन में भी वाई17 से कहीं बेहतर साबित होता है। ऐसे में कंपनी वाई17 को अब जल्द ही हटाने वाली है और थोड़े उंचे बजट में वाई19 को उपलब्ध कराएगी। रही बात वी17 प्रो की तो यह कंपनी के लिए बड़ा झटका था। क्योंकि इस फोन को काफी तामझाम के साथ लॉन्च किया गया था लेकिन अच्छा रिस्पॉन्स न होने की वजह से इसे हटाने वाली है। इसे भी पढ़ें: 64MP वाला Realme X2 Pro फ्लिपकार्ट पर हुआ लिस्ट, 20 नवंबर को होगा इंडिया में लॉन्च

वीवो वाई19 के स्पेसिफिकेशन
vivo y19 launched with 5000mah battery triple rear camera 6gb ram price specifications
रही बात Vivo Y19 के स्पेसिफिकेशन की तो जैसा कि मैंने बताया इसे बाहर के देशों में लॉन्च किया गया है ऐसे में इसके स्पेसिफिकेशन उपलब्ध हैं। इस फोन में आपको 6.53 इंच की फुलएचडी+ स्क्रीन देखने को मिलेगी। कंपनी ने इसे वॉटर ड्रॉप नॉच के साथ पेश किया है जिसे हॉलो डिसप्ले का नाम दिया गया है। इसमें 3डी कर्व्ड ग्लास देखने को मिलेगा।

Vivo Y19 एंडरॉयड 9 पाई पर कार्य करता है और कंपनी ने मीडियाटेक हेलीयो पी65 चिपसेट का उपयोग किया है। फोटोग्राफी के लिए इसमें ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। मेन कैमरा 16एमपी का है जो एफ/1.78 अपर्चर के साथ आता है। वहीं दूसरा सेंसर 8 मेगापिक्सल का है और यह एफ/2.2 अपर्चर को सपोर्ट करता है। यह कैमरा वाइड एंगल के लिए है। इसके अलावा तीसरा सेंसर एफ/2.2 अपर्चर के साथ है और यह 2 मेगापिक्सल का दिया गया है। यह मैक्रो फोटोग्राफी के लिए कंपनी ने इसे सुपर क्लॉजअप लेंस का नाम दिया है।

सेल्फी के लिए Vivo Y19 में एफ/2.0 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। डुअज सिम आधारित इस फोन में 4जी वोएलटीई के साथ वाईफाई और ब्लूटूथ है। वहीं आपको बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलेगा। पावर बैकअप के लिए इसमें 5000एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है और यह वीवो फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here