Vivo Y15 और Y17 की कीमत में हुई भारी कमी, जानें डिटेल

Join Us icon

Vivo Y15 और Vivo Y17 की कीमत में कंपनी की ओर से 1,000 रुपए की कटौती की गई है। 91mobiles को दोनों फोन्स में कम हुई कीमत की जानकारी रिटेल सोर्स द्वारा हासिल हुई है। Vivo Y15 कंपनी ने इस साल मार्च में 13,990 रुपए में लॉन्च किया था। लेकिन, अब कटौती के बाद फोन की कीमत 12,990 रुपए हो गई है। इसके अलावा Vivo Y17 की कीमत में 2,000 रुपए की कटौती मई में की गई थी। कटौती के बाद फोन 15,990 रुपए में सेल किया जा रहा था। वहीं, अब कीमत में कमी के बाद डिवाइस 14,990 रुपए में सेल किया जाएगा।

बता दें कि Vivo Y15 और Y17 स्मार्टफोन्स कम कीमत के साथ ई-कॉमर्स वेबसाइट जैसे फ्लिपकार्ट और अमेजन इंडिया पर सेल किए जा रहे हैं। आइए आगे आपको दोनों फोन की स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी देते हैं। इसे भी पढ़ें: 6 सितंबर को इंडिया में लॉन्च होगा Vivo Z1X, वीवो ने फोन की लुक से उठाया पर्दा

vivo-price-cut
Vivo Y15 और Y17 की स्पेसिफिकेशन्स
अगर बात करें Vivo Y15 की तो कंपनी ने इसे 19.3:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया था। साथ ही फोन में स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 89 प्रतिशत है। इसके अलावा फोन 720 X 1544 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.35-इंच की एचडी+ एलसीडी डिसप्ले सपोर्ट करती है।

कंपनी की ओर से Vivo Y15 को एंडरॉयड 9.0 आधारित फनटच ओएस 9 पर पेश किया गया है। इसके अलावा ऑक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक हेलीयो पी22 चिपसेट पर रन करता है। Vivo का यह फोन 4जीबी रैम मैमोरी और 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज से लैस है। इसे भी पढ़ें: Vivo V17 Pro की लाइव इमेज हुई लीक, Realme XT को टक्कर देने के लिए होगा क्वाड रियर कैमरा

इसके अलावा Vivo Y15 डुअल सिम तथा 4जी वोएलटीई सपोर्ट मौजूद है। सिक्योरिटी के लिए फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। वहीं यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करेगा। इसी तरह पावर बैकअप के लिए Vivo Y15 में 5,000एमएएच की दमदार बैटरी दी गई है।

अगर बात करें वीवो वाई17 की स्पेसिफिकेशन्स की तो इसमें 6.35-इंच की एलसीडी डिसप्ले दी गई है। इस फोन में मीडियाटेक का हेलीयो पी35 चिपसेट दिया गया है। इसके अलावा फोन में 4जीबी रैम और 128जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है।

फोटोग्राफी के लिए फोन के बैक पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें 13-मेगापिक्सल एफ/2.2 प्राइमरी सेंसर, 2-मेगापिक्सल सेकंडरी डेप्थ सेंसर और 8-मेगापिक्सल एफ/2.2 सुपर वाइड-एंगल थर्ड सेंसर है। इसके अलावा फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 20-मेगापिक्सल शूटर एफ/2.0 अपर्चर के साथ आता है। वहीं, Vivo Y17 को एंडरॉयड के सबसे नए आपरेटिंग सिस्टम एंडरॉयड 9 पाई पर कार्य करता है। इस फोन में 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी है जो फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here