
फेस्टिव सीजन में अपने ग्राहकों को तोहफा देते हुए चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वीवो ने Vivo Y90, Vivo Y17 और Vivo V15 Pro की कीमत में कटौती की घोषणा की है। इन तीनों ही फोन की कीमत में कटौती हमेशा के लिए की गई है। कंपनी इस कटौती को ‘Happy Diwali Dhamaka’ का नाम दिया है, जिसके अंदर फोन्स में 2,000 रुपए तक की कटौती की गई है।
नई कीमत
Vivo V15 Pro को पहले 23,990 रुपए में सेल किया जा रहा था। हालांकि, अब कटौती के बाद फोन 21,990 रुपए में खरीदा जा सकेगा। वहीं, Vivo Y17 को अब 14,990 रुपए की जगह 13,990 रुपए में खरीदा जा सकेगा। वहीं, बजट कैटगरी वाले Vivo Y90 स्मार्टफोन कटौती से पहले 6,990 रुपए में सेल किया जा रहा था। वहीं, अब यह फोन 6,990 रुपए में सेल किया जाएगा। Vivo के यह तीनों फोन कम कीमत के साथ देश के सभी ऑफलाइन और ऑनलाइन मार्केट में बिक्री के लिए उपलब्ध हैं।

वीवो वी15 प्रो
Vivo V15 Pro को कंपनी की ओर से 19.5:9 आसपेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 1080 x 2316 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.39-इंच की फुलएचडी+ सुपर एमोलेड डिसप्ले सपोर्ट करता है। यह फोन एंडरॉयड 9 पाई आधारित फनटच ओएस पर पेश किया गया है जो ऑक्टाकोर प्रोसेसर के साथ क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 675 चिपसेट पर कार्य करता है।
फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो V15 Pro ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया गया है। फोन में दूसरा सेंसर 8-मेगापिक्सल का है तथा तीसरा सेंसर 5-मेगापिक्सल का दिया गया है। इसी तरह सेल्फी के लिए V15 Pro 32-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।
Vivo V15 Pro डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी व फोन अनलॉकिंग के लिए जहां V15 Pro में जहां इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए यह फोन 3,700एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है।
Vivo Y90 स्पेसिफिकेशन्स
फोन की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Vivo Y90 को 720 × 1520 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.22-इंच की एचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है। यह फोन एंडरॉयड 8.1 ओरियो आधारित फनटच ओएस 4.5 पर पेश किया गया है जिसमें प्रोसेसिंग के लिए 2.0गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड पर रन करने वाला मीडियाटेक एमटी6761 हेलीयो ए22 चिपसेट मौजूद है जो 12एनएम तकनीक पर बना है। इंडिया में Vivo Y90 को 2 जीबी रैम मैमोरी पर पेश किया गया है जो 16जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है।
Vivo Y90 की इंटरनल मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 256जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Vivo Y90 के बैक पैनल पर जहां फ्लैश लाईट के साथ एफ/2.0 अपर्चर वाला 8-मेगापिक्सल रियर कैमरा दिया गया है वहीं सेल्फी के लिए यह फोन एफ/1.8 अपर्चर वाला 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। फोन में डुअल सिम व 4जी एलटीई के साथ ही फेस अनलॉक फीचर दिया गया है। वहीं पवार बैकअप के लिए Vivo Y90 4,030एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है।
वीवो वाई17 की स्पेसिफिकेशन्स
अगर बात करें वीवो वाई17 की स्पेसिफिकेशन्स की तो इसमें 6.35-इंच की एलसीडी डिसप्ले दी गई है। इस फोन में मीडियाटेक का हेलीयो पी35 चि.पसेट दिया गया है। इसके अलावा फोन में 4जीबी रैम और 128जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है।
फोटोग्राफी के लिए फोन के बैक पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें 13-मेगापिक्सल एफ/2.2 प्राइमरी सेंसर, 2-मेगापिक्सल सेकंडरी डेप्थ सेंसर और 8-मेगापिक्सल एफ/2.2 सुपर वाइड-एंगल थर्ड सेंसर है। इसके अलावा फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 20-मेगापिक्सल शूटर एफ/2.0 अपर्चर के साथ आता है। वहीं, Vivo Y17 को एंडरॉयड के सबसे नए आपरेटिंग सिस्टम एंडरॉयड 9 पाई पर कार्य करता है। इस फोन में 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी देखने को मिलेगी जो फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस है।
























