एक नहीं पूरे 5 रियर कैमरा के साथ लॉन्च होगा LG का नया फोन, सामने आया पेटेंट

Join Us icon

इस साल नोकिया ने अपने पहले 5 रियर कैमरा वाले स्मार्टफोन Nokia 9 प्योरव्यू को पेश किया था। इस फोन के बाद अब कई कंपनी इस पेंटा कैमरा सेटअप के साथ मार्केट में अपने फोन्स को पेश कर चुकी हैं और कुछ कंपनियां इस कैमरा सेटअप के साथ अपने फोन्स को पेश करने की योजना बना रही हैं। इसी लिस्ट में अब एलजी भी शामिल होती नजर आ रही है।

दरअसल, एलजी ने वर्ल्ड इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी ऑर्गनाइजेशन (WIPO) में मार्च 2018 में एक स्मार्टफोन डिज़ाइन पेटेंट के लिए आवेदन किया था और 11 मई 2019 को इसे पंजीकृत किया गया था। इस नए डिजाइन में पेंटा कैमरा सेटअप बैक में देखा गया था। रियर कैमरा सेटअप में से तीन वर्टीकल शएप और दो हॉरिजोंटल शेप में एलईडी फ्लैश के साथ प्लेस्ड हैं। इसे भी पढ़ें: 8200एमएएच बैटरी और 10.1 इंच डिसप्ले पर लॉन्च हुआ LG G Pad 5

पेटेंट से सामने आया है कि फोन में काफी स्लिम बेजल फ्रंट में होंगे। वहीं, इसमें ईयरपीस पर डुअल सेल्फी कैमरा होगा। इसके अलावा फोन के रियर में फिजिकल फिंगरप्रिंट सेंसर हो सकता है जो कि आज के समय में आने वाले फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स से हट चुका है। इसे भी पढ़ें: सिर्फ 12,490 रुपये में लॉन्च हुआ LG W30 Pro, 4050एमएएच बैटरी और 4 जीबी रैम के साथ है ट्रिपल रियर कैमरा

पेटेंट के अनुसार फोन में 3.5mm ऑडियो जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट बॉटम में होगा। इसके अलावा पेटेंट इमेज से कुछ खास सामने नहीं आया है। बता दें कि हाल ही में LG G Pad 5 10.1 को कोरियन मार्केट में लॉन्च किया गया है। LG G Pad 5 10.1 की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह टैबलेट 1920 x 1200 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 10.1 इंच की फुलएचडी+ आईपीएस एलसीडी डिसप्ले सपोर्ट करता है। LG G Pad 5 10.1 की डायमेंशन 247.2×150.7×8एमएम और वज़न 498 ग्राम है। कंपनी की ओर से यह टैबलेट एंडरॉयड 9 पाई पर पेश किया गया है जो 2.34गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 821 चिपसेट पर रन करता है। इसे

LG की ओर से इस डिवाईस को 4 जीबी रैम मैमोरी पर पेश किया गया है जो 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। फोन की मैमोरी को कार्ड के जरिये 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो LG G Pad 5 10.1 के बैक पैनल पर 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए यह टैबलेट 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here