
91मोबाइल्स ने पिछले महीने ही LG कंपनी से जुड़ा एक खुलासा किया था कि कंपनी अपने नए टैबलेट डिवाईस पर काम कर रही है जिसे LG G Pad 8 नाम के साथ लॉन्च किया जाएगा। खबर में इस डिवाईस की एक्सक्लूसिव फोटोज़ भी शेयर की गई थी जिससे आने वाले टैबलेट की लुक और डिजाईन की जानकारी मिली थी। वहीं आज कंपनी ने LG G Pad 8 को बाजार में लाने से पहले एक दूसरा टैबलेट LG G Pad 5 टेक मंच पर पेश दिया है। यह डिवाईस फिलहाल कोरियन मार्केट में उतारा गया है जो आने वाले दिनों में अन्य बाजारों में भी दस्तक दे सकता है।
LG G Pad 5 10.1
जैसा कि नाम से ही पता चलता है एलजी ने अपने नए टैबलेट को 10.1 इंच की बड़ी डिसप्ले पर पेश किया है। डिसप्ले के चारों ओर मोटे बेजल्स दिए गए हैं। टैब के फ्रंट पैनल पर कोई भी फिजिकल बटन नहीं दिया गया है तथा डिसप्ले के उपरी बेजल पर सेल्फी कैमरा मौजूद है। टैबलेट के बैक पैनल पर उपरी बाईं ओर सिंगल रियर कैमरा दिया गया है। LG G Pad 5 10.1 के रियर पैनल से फिंगरप्रिंट सेंसर नदारद है तथा यह टैबलेट के दाएं पैनल पर फिट किया गया है। इस पैनल पर वाल्यूम रॉकर और पावर बटन लगा है।
स्पेसिफिकेशन्स
LG G Pad 5 10.1 की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह टैबलेट 1920 x 1200 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 10.1 इंच की फुलएचडी+ आईपीएस एलसीडी डिसप्ले सपोर्ट करता है। LG G Pad 5 10.1 की डायमेंशन 247.2×150.7×8एमएम और वज़न 498 ग्राम है। कंपनी की ओर से यह टैबलेट एंडरॉयड 9 पाई पर पेश किया गया है जो 2.34गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 821 चिपसेट पर रन करता है। यह भी पढ़ें : पंच-होल डिसप्ले और पतले बेजल के साथ आएगा Vivo S5, तस्वीर हुई लीक
LG की ओर से इस डिवाईस को 4 जीबी रैम मैमोरी पर पेश किया गया है जो 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। फोन की मैमोरी को कार्ड के जरिये 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो LG G Pad 5 10.1 के बैक पैनल पर 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए यह टैबलेट 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। यह भी पढ़ें : जल्द लॉन्च होने वाला Vivo V17, कंपनी देने वाली है बड़ा सरप्राइज
LG G Pad 5 टैबलेट ब्लूटूथ 4.2 के साथ वाईफाई और जीपीएस जैसे फीचर्स से लैस है। इस डिवाईस में 3.5एमएम जैक के साथ ही यूएसबी टाईपी सी पोर्ट भी दिया गया है। वहीं पावर बैकअप के लिए यह टैबलेट 8,200एमएएच की दमदार बैटरी सपोर्ट करता है। कोरिया में LG G Pad 5 10.1 को KRW 440,000 में लॉन्च किया गया है जो भारतीय करंसी अनुसार 26,800 रुपये के करीब है।



















