
Infinix यह घोषणा कर चुकी है कि कंपनी नवंबर महीने में इंडियन मार्केट में अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है। कंपनी की ओर से हालांकि इस फोन के नाम से पर्दा नहीं उठाया गया है लेकिन Infinix ने यह जरूर साफ कर दिया है कि ब्रांड का यह आगामी स्मार्टफोन पंच-होल डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा। Infinix का यह पंच-होल डिसप्ले वाला फोन भारत में किस तारीख को लॉन्च होगा यह तो अभी पुख्ता नहीं हुआ है लेकिन इस नए फोन का नाम Infinix S5 Lite हो सकता है। क्यूंकि इसी नाम से ब्रांड का एक नया डिवाईस नाइजीरिया में ऑफिशियल हो गया है जो पंच-होल डिसप्ले सपोर्ट करता है।
नाइजीरिया में Infinix ने पंच-होल डिसप्ले वाले दो स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं जिनका नाम Infinix S5 और Infinix S5 Lite है। आपको बता दें कि इनमें से एक Infinix S5 भारतीय बाजार में पहले ही दस्तक दे चुका है, लेकिन Infinix S5 Lite नया है। नाइजीरियन बाजार में दस्तक देने के बाद यह बात लगभग पुख्ता हो गई है कि Infinix इस महीने भारत में जो पंच-होल डिसप्ले वाला स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है, वह डिवाईस Infinix S5 Lite ही होगा।
Infinix S5 Lite
फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन पंच-होल डिसप्ले सपोर्ट करता है। नाइजीरिया में दस्तक दे चुके इस स्मार्टफोन में 1600 x 760 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.6 इंच की एचडी+ डिसप्ले दी गई है जो 2.5डी कर्व्ड ग्लास से प्रोटेक्टेड है। यह फोन एंडरॉयड 9 पाई आधारित एक्सओएस 5.5 पर पेश किया गया है जो मीडियाटेक हेलीयो पी22 चिपसेट पर रन करता है।
A lot of our superstars are born in November and one is on the way. #StayTuned #MainBhiSuperstar #InfinixIndia pic.twitter.com/8GI98yyB79
— InfinixIndia (@InfinixIndia) November 9, 2019
Infinix S5 Lite को नाइजीरिया में दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। फोन का एक वेरिएंट 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है तथा दूसरे वेरिएंट में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन के बैक पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। यहां फ्लैश लाईट के साथ 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी और एक क्यूवीजीए सेंसर मौजूद है। इसी तरह सेल्फी के लिए Infinix S5 Lite 16 मेगापिक्ल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

Infinix S5 Lite डुअल सिम फोन है जो 4जी सपोर्ट करता है। नाइजीरिया में इस फोन के 3 जीबी रैम वेरिएंट को NGN 42,500 और 4 जीबी रैम वेरिएंट को NGN 46,500 की कीमत पर लॉन्च किया गया है। यह कीमत भारतीय करंसी अनुसार 8,300 रुपये और 9,100 रुपये के करीब है। उम्मीद है कि भारत में भी Infinix S5 Lite इन्हीं वेरिएंट्स के साथ इसी बजट में लॉन्च होगा।

















