Realme X2 Pro ‘blind order’ सेल, 18 नंवबर से शुरु होंगे रजिस्ट्रेशन

Join Us icon

Realme ने हाल ही में X2 Pro फ्लैगशिप डिवाइस चीन में लॉन्च किया था और अब यह स्मार्टफोन भारत में 20 नवंबर को लॉन्च होने के लिए तैयार है। हाल ही में यह स्मार्टफोन Flipkart की लिस्टिंग में दिखाई दिया था। वहीं, अब लॉन्च से पहले Realme ने इस स्मार्टफोन के ब्लाइंड ऑर्डर की घोषणा कर दी है। इसके तहत इसे खरीदने के इच्छुक ग्राहक इसे एडवांस में बुक कर सकते हैं।

Blind Order सेल

Realme ने अपनी वेबसाइट पर एक पोस्ट टीजर के जरिए घोषणा की है कि ग्राहक इस X2 Pro को 18 नवंबर को बुक करा सकते हैं। इसके लिए ग्राहकों को 18 नवंबर को बुकिंग के समय 1,000 रुपए की पेमेंट करनी होगी। इसके बाद 20 से 21 के बीच ग्राहक को स्मार्टफोन की बची हुई कीमत चुकानी होगी।

पूरी पेमेंट होने के बाद कंपनी स्मार्टफोन ग्राहक के दिए एड्रेस पर भेज दिया जाएगा। कंपनी की टर्म्स और कंडिशन के मुताबिक, इस ऑफर का फायदा केवल शुरुआती 855 ग्राहकों को मिलेगा। इसके अलावा अगर आप इस दौरान फोन को प्री-बुक नहीं कर पाते तो इस फोन की फ्लैश सेल में डिवाइस को खरीदा जा सकेगा। इसे भी पढ़ें: 48 मेगापिक्सल क्वॉड रियर कैमरे के साथ 20 नवंबर को इंडिया में लॉन्च होगा Realme 5s, लो बजट में देगा Xiaomi को टक्कर

गौरतलब है कि Realme X2 Pro ब्रांड का 64 मेगापिक्सल क्वॉड रियर कैमरे वाला फोन है जो यूरोप में पहले ही लॉन्च हो चुका है। इस फोन की इंडिया लॉन्च डेट आज ठीक उस वक्त अनाउंस हुई है जब रियलमी की प्रतिद्वंदी टेक कंपनी Xiaomi भारत में अपना पहला 64 मेगापिक्सल कैमरे वाला स्मार्टफोन Redmi Note 8 Pro लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। Redmi Note 8 Pro लॉन्च होने से पहले ही Realme X2 Pro घोषणा रियलमी की शार्प मार्केट स्ट्रेटजी को दर्शाती है। वहीं दूसरी ओर यह भी संभव है कि Realme X2 Pro की लॉन्च डेट सामने आने से Redmi Note 8 Pro की मांग और ब्रिकी पर भी बड़ा प्रभाव पड़ सकता है।

शानदार कैमरा

Realme X2 Pro स्मार्टफोन में 64 मेगापिक्सल का क्वॉड कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में 64MP GW1 प्राइमरी सेंसर, 13MP टेलीफोटो लेंस के साथ ही 20x हाइब्रिड जूम सपॉर्ट, 8MP अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस के साथ 115-डिग्री फिल्ड ऑफ व्यू है जो कि 2.5mm मैक्रो शॉट्स ले सकेगा। इसके अलावा यह फोन 4K 60fps वीडियो और 960fps स्लो-मोशन रिकॉर्ड करने में सक्षम है। वहीं, वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसे भी पढ़ें: Realme 6 की कीमत और लाइव इमेज हुई लीक, साल 2020 में होगा लॉन्च

स्पेसिफिकेशन्स

Realme X2 Pro में 90Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.5 इंच की एमोलेड डिसप्ले और स्नैपड्रैगन 855+ प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा Realme X2 Pro में डुअल स्टीरियो स्पीकर्स Dolby Atmos और सर्टिफाइड Hi-res साउंड क्वॉलिटी सपॉर्ट के साथ मिलेगा। वहीं Realme X2 Pro में 50 वॉट VOOC चार्जिंग टेक्नोलॉजी के साथ पावरफुल 4,000एमएएच बैटरी दी गई है। वहीं, फोन एंडरॉयड 9 पाई पर आधारित है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here