
91मोबाइल्स ने सितंबर महीने के अंत में एक एक्सक्लूसिव खबर पब्लिश की थी, जिसमें Samsung के एक लो स्मार्टफोन का जिक्र हुआ है। रिपोर्ट में बताया गया था कि Samsung एक सस्ते डिवाईस पर काम कर रही है और इसे Galaxy A5 नाम के साथ भारतीय बाजार में उतारा जा सकता है। 91मोबाइल्स की रिपोर्ट में इस स्मार्टफोन का मॉडल SM-A015F बताया गया था। वहीं आज डेढ़ महीने बाद यह स्मार्टफोन फिर से चर्चा में आया है। Samsung के इस नए स्मार्टफोन को अमेरिकी वेबसाइट एफसीसी पर लिस्ट किया गया है, जिसने एक बार फिर इस फोन के लॉन्च की उम्मीदें बढ़ा दी है।
Samsung को लेकर कुछ दिनों पहले ही खबर आई थी कंपनी अपनी ‘गैलेक्सी ए सीरीज़’ के एक नए फोन पर काम कर रही है जिसे Galaxy A01 नाम के साथ बाजार में उतारा जा सकता है। यह स्मार्टफोन SM-A015F मॉडल नंबर के साथ एफसीसी पर लिस्ट हुआ था। वहीं अब सैमसंग को लेकर एक और खबर सामने आई है जिसमें गैलेक्सी ए सीरीज़ के अन्य स्मार्टफोन Galaxy A11 की जानकारी दी गई है। इस रिपोर्ट में Galaxy A11 के मॉडल नंबर के साथ ही इस फोन की अहम स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा भी किया गया है।

Samsung Galaxy A11 की जानकारी सैम मोबाईल ने अपनी रिपोर्ट में दी है। इस रिपोर्ट के अनुसार सैमसंग अपने लो बजट स्मार्टफोन पर काम कर रही है और इसे Galaxy A11 नाम के साथ बाजार में लॉन्च किया जाएगा। यह स्मार्टफोन कंपनी के मौजूदा डिवाईस Galaxy A10 का ही अपग्रेडेड वर्ज़न होगा। वेबसाइट की रिपोर्ट में बताया गया है कि Galaxy A11 का मॉडल नंबर SM-A115 होगा और यह अगले साल ही टेक बाजार में उतारा जाएगा।
स्पेसिफिकेशन्स
Galaxy A11 को लेकर बताया जा रहा है कि Samsung इसे लो बजट सेग्मेंट ही लॉन्च करेगी। स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो रिपोर्ट के अनुसार Samsung Galaxy A11 को एंडरॉयड के सबसे नए ओएस पर एंडरॉयड 10 पर लॉन्च किया जाएगा। यह फोन कितने वेरिएंट्स में लॉन्च होगा यह तो अभी पुख्ता नहीं है लेकिन इस फोन में 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दिए जाने की बात रिपोर्ट में बताई गई है। वहीं इसके अनुसार Samsung Galaxy A11 ब्लैक और व्हाईट दो कलर वेरिएंट में सेल के लिए उपलब्ध होगा। कहा गया है कि Galaxy A11 एशिया और अफ्रीका के देशों में लॉन्च किया जाएगा।
Samsung Galaxy A01
फोन की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो अब तक मिली जानकारी और एफसीसी लिस्टिंग के अनुसार यह स्मार्टफोन 5.7 इंच की बेजल लेस इनफिनिटी डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा, जिसमें ‘यू’ या ‘वी’ शेप की नॉच देखने को मिल सकती है। Samsung के इस आगामी स्मार्टफोन को 2 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया जा सकता है तथा फोन में 16 जीबी की इंटरनल स्टोरेज देखने को मिलेगी। वहीं फोन के बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा दिया जाएगा।

Samsung Galaxy A01 को लेकर खुलासा हुआ है कि यह डिवाईस एंडरॉयड के सबसे नए ओएस एंडरॉयड 10 पर पेश किया जाएगा जो कंपनी के ही वन यूआई के साथ काम करेगा। वहीं पावर बैकअप के लिए इस स्मार्टफोन में 3,000एमएएच की बैटरी देखने को मिल सकती है। Samsung Galaxy A01 को लेकर बताया गया है कि यह डिवाईस ब्लू, ब्लैक और रेड कलर वेरिएंट में बाजार में दस्तक दे सकता है।
यह भी पढ़ें : Xiaomi Redmi Note 7S में लगी आग, महाराष्ट्र में बड़ा हादसा होते-होते टला
91मोबाइल्स को सूत्रों के हवाले से खबर मिली थी कि Samsung Galaxy A5 यानि Galaxy A01 को कंपनी लो बजट सेग्मेंट में उतारेगी जिसकी कीमत 7,000 रुपये से भी कम हो सकती है। बहरहाल एफसीसी लिस्टिंग ने एक बार फिर इस स्मार्टफोन को सुर्खियों में ला दिया है। वहीं अब देखना यह है कि कंपनी कब तक इस डिवाईस को टेक मंच पर उतारेगी। लगे हाथ आपको बता दें कि यह फोन Samsung ब्रांड का तो होगा लेकिन बनाया चीनी कंपनी Huaqin Telecom द्वारा जाएगा।



















