Samsung का एक और धमाका, लॉन्च किया दूसरा डायरी की तरह मुड़ने वाला W20 फोल्डेबल फोन

Join Us icon

साउथ कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक कंपनी Samsung ने अपना दूसरा फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung W20 लॉन्च कर दिया है। काफी समय से इस फोन को लेकर लीक सामने आ रहे थे। वहीं, अब इसे ऑफिशियल कर कंपनी ने उन सभी लीक्स पर विराम लगा दिया है।

इस फोल्डेबल फोन से पहले कंपनी इस साल अपने Galaxy Fold को पेश कर चुकी है जो कि भारत में भी लॉन्च किया गया था। Samsung W20 और Galaxy Fold दोनों ही डिजाइन के मामले में एक जैसे ही हैं। आइए आगे आपको Samsung W20 की कीमत, प्री-ऑर्डर और रीलीज डिटेल के बारे में सभी जानकारी देते हैं। इसे भी पढ़ें: एंडरॉयड 10 पर लॉन्च होगा Samsung को लो बजट फोन Galaxy A11

Samsung Galaxy W20 की स्पेसिफिकेशन्स

Samsung W20 स्मार्टफोन एंडरॉयड 9 पाई बेस्ड वन यूआई पर कार्य करता है। इसके अलावा हैंडसेट में 7.3-इंच फोल्डेबल डिसप्ले है, जिसमें 1,536 x 2,152p रेजोल्यूशन और HDR10+ सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा फोन में 4.6-इंच की सेकंडरी डिसप्ले है जो कि HD+ रिजोल्यूशन (720 x 1,680) से लैस है। इसमें चारों और थिक बेजल्स हैं। स्मार्टफोन 5G कनेक्टिविटी से लैस है। साथ ही इस फोल्डेबल स्मार्टफोन में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 855 Plus प्रोसेसर दिया गया है। वहीं, Samsung W20 में 12GB की रैम और 512GB की स्टोरेज दी गई है।

samsung-w20
फोटोग्राफी के लिए Samsung W20 में 12-मेगापिक्सल प्राइमरी वाइड-एंगल सेंसर डुअल पिक्सल AF, OIS, और f/1.5-2.4 अपर्चर से लैस है + 16-मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड सेंसर (f/2.2) + 12-मेगापिक्सल टेलीफोटो लेंस PDAF, OIS, F2.4 और 2x ऑप्टिकल जूम सेटअप से लैस है। वहीं, फोल्डेबल स्क्रीन में डुअल कैमरा सेटअप है। इसमें 10-मेगापिक्सल (f/2.2) + 8-मेगापिक्सल (f/1.8) सेटअप है। वहीं, फोन में सेल्फी कैमरा 10-मेगापिक्सल (f/2.2) का है।

वहीं, पावर बैकअप के लिए Galaxy W20 में 4,235mAh की बैटरी 15W फास्ट वायर और वायरलैस चार्जिंग सपोर्ट के साथ दी गई है। इसके अलावा फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर मौजूद है। इतमा ही नहीं इस फोन में AKG-tuned स्पीकर, ग्लास-सैंडविच डिजाइन, डॉलबी एटमोस, सैमसंग DeX और कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, यूएसबी टाइप-सी, जीपीएस/ GLONASS और आदि फीचर्स हैं। इसे भी पढ़ें: Samsung Galaxy A80 का ताकतवर वेरिएंट जल्द हो सकता है लॉन्च

इसके अलावा सैमसंग इस पोन पर केयर+ सर्विस दे रही है। इस सर्विस में VIP हॉटलाइन सपोर्ट ( 18 माह के लिए) और रिपेयरिंग में प्राथमिकता ( 12 माह के लिए) मिलेगी। वहीं, (खरीदने के एक साल के अंदर) 18 माह के लिए बैटरी बदलने पर 50 प्रतिशत ऑफ मिलेगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here