
‘ब्लैक फ्राइडे सेल’ का नाम काफी पुराना है। चीन व अन्य देशों में ‘ब्लैक फ्राइडे सेल’ का आयोजन होता रहा है, जिसमें विभिन्न ब्रांड्स व प्रोडक्ट्स बेहद कम दामों पर डिस्काउंट के साथ सेल के लिए उपलब्ध रहते हैं। अब भारतीय बाजार में भी ‘ब्लैक फ्राइडे सेल’ की शुरूआत हो रही है। Xiaomi ने बताया था कि कंपनी ‘ब्लैक फ्राइडे सेल’ में शामिल होगी और अपने प्रोडक्ट्स डिस्काउंट के साथ बेचेगी। वहीं आज Realme ने भी ‘ब्लैक फ्राइडे सेल’ की घोषणा कर दी है। Realme ने बता दिया है कि आने वाली 29 नवंबर को कंपनी द्वारा ‘ब्लैक फ्राइडे सेल’ का आयोजन किया जाएगा जिसमें ब्रांड के कई प्रसिद्ध स्मार्टफोन डिस्काउंट व ऑफर के साथ बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।
Realme की ‘ब्लैक फ्राइडे सेल’ 29 नवंबर की रात 12 बजे शुरू होगी जो 24 घंटे तक चलेगी। इस खास सेल का आयोजन कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर तो होगा है तथा साथ ही Realme स्मार्टफोंस को शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर से भी डिस्कांउट के तहत खरीदा जा सकेगा। एक ओर जहां कई स्मार्टफोंस की कीमत पर कंपनी छूट दे रही है वहीं कई स्मार्टफोंस बैंक कार्ड के साथ एक्स्ट्रा डिस्काउंट व नो-कॉस्ट ईएमआई पर सेल के लिए उपलब्ध होंगे।

Realme की ओर से ‘ब्लैक फ्राइडे सेल’ में 16,999 रुपये की कीमत बिकने वाले कंपनी के पॉप-अप कैमरा फोन Realme X पर सीधे 1,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जाएगा। इस डिस्काउंट के बाद Realme X को 15,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकेगा। इसी तरह 13,999 रुपये की कीमत वाले Realme 5 Pro को भी कंपनी 1,000 रुपये सस्ते में बेचेगी। ‘ब्लैक फ्राइडे सेल’ के तहत यह फोन 12,999 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध होगा। यह भी पढ़ें : Exclusive: पंच-होल डिसप्ले डिजाइन के साथ इंडिया में लॉन्च होगा Vivo V17
कंपनी की ओर से Realme 3 के दो वेरिएंट्स इस सेल में शामिल किए गए हैं। इनमें फोन का 3 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट और 4 जीबी रैम + 64 जीबी मैमोरी वेरिएंट शामिल है। ‘ब्लैक फ्राइडे सेल’ में Realme 3 का 9999 रुपये वाला 4 जीबी रैम 1,000 रुपये सस्ता मिल रहा है। डिस्काउंट के बाद इस फोन वेरिएंट को 8999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। वहीं 8,999 रुपये वाले Realme 3 के 3 जीबी रैम वेरिएंट को 500 रुपये कम यानि 8,499 रुपये में खरीदा जा सकेगा।

Realme C2 का 2 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट तथा 3 जीबी रैम + 32 जीबी मैमोरी वेरिएंट भी Realme की ‘ब्लैक फ्राइडे सेल’ में शामिल किया गया है। इस फोन के दोनों वेरिएंट्स पर 500 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस छूट के बाद 6,499 रुपये वाले Realme C2 के 2 जीबी रैम वेरिएंट को 5,999 रुपये में तथा 7,499 रुपये वाले 3 जीबी रैम वेरिएंट को 6,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। यह भी पढ़ें : Xiaomi ला रही ‘ब्लैक फ्राइडे सेल’, स्मार्टफोन पर मिलेगा धांसू डिस्काउंट
इसके साथ ही Realme 5 के सभी वेरिएंट्स, Realme XT, Realme 3i और Realme 3 के 3जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को ‘ब्लैक फ्राइडे सेल’ के दौरान एचडीएफसी डेबिट कार्ड के साथ खरीदने पर 10 प्रतिशत या फिर 500 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट प्राप्त होगा। गौरतलब है कि समस्त ऑफर्स के अलावा Realme 5 Pro, Realme X और Realme 3i के प्रीपेड ऑर्डर पर अतिरिक्त 1,000 रुपये की छूट प्राप्त होगी।

















