वोडाफोन आइडिया ने 50 प्रतिशत तक बढ़ाई प्रीपेड प्लान की कीमत, देने होंगे ज्यादा पैसे

Join Us icon

Vodafone-Idea ने अपने नए और महंगे हुए टैरिफ प्लान्स की घोषणा कर दी है। महंगे प्लान 3 दिसंबर से लागू होंगे। कंपनी ने पिछले महीने ही बताया था कि वह बिजनस में हो रहे नुकसान के कारण अपने टैरिफ की कीमत को बढ़ाने वाली है। टैरिफ की कीमत में बढ़ोतरी के बाद वोडाफोन-आइडिया का सबसे सस्ता प्रीपेड प्लान 19 रुपए का हो गया है। इसके साथ ही कंपनी ने अब दूसरे नेटवर्क्स पर की जाने वाली कॉल्स के लिए FUP लिमिट सेट कर दी है।

प्लान रिवाइज होने के बाद वोडाफोन के पोर्टफोलियो में अब 365 दिन की वैलिडिटी वाले दो, 84 दिन की वैलिडिटी वाले तीन, 28 दिन की वैलिडिटी वाले 4 प्लान के अलावा दो कॉम्बो प्लान भी शामिल हुए हैं, जिसमें डाटा और टॉक टाइम बेनिफिट शामिल है। आगे आपको प्लान में मिलने वाले लाभ के बारे में जानकारी देते हैं। इसे भी पढ़ें: सस्ती कॉलिंग के दिन हुए खत्म, 6 दिसंबर से इतने महंगे हो जाएंगे Jio के प्लान्स

कॉम्बो वाउचर

वोडाफोन आइडिया के कॉम्बो वाउचर में 49 रुपए और 79 रुपए के रिचार्ज शामिल हैं। 49 रुपए वाले वाउचर में यूजर्स को 38 रुपए का टॉकटाइम, 28 दिन की वैधता और 100MB डाटा मिलेगा। वहीं, 79 रुपए वाले प्लान में ग्राहकों को 64 रुपए का टॉकटाइम, 200MB डाटा और 28 दिन की वैधता मिलेगी।

28 दिन वैधता वाले नए वाउचर

टैरिफ रिवाइज करने के बाद वोडाफोन-आइडिया यूजर्स को 28 दिन की वैलिडिटी वाले चार अनलिमिटेड पैक ऑफर किए जा रहे हैं। इसमें 149 रुपए, 249 रुपए, 299 रुपए और 399 रुपए वाले प्लान शामिल हैं। अगर बात करें 149 रुपए वाले प्लान में 2जीबी डाटा के साथ 300 एसएमएस और वोडाफोन नेटवर्क के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी।

वहीं, 249 रुपए वाले प्लान में अनलिमिटेड ऑन-नेट (वोडाफोन-आइडिया नेटवर्क) के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग, प्रतिदिन 100 एसएमएस के साथ हर दिन 1.5जीबी डाटा मिलेगा। दूसरी ओर 299 रुपए वाले प्लान में रोज 2जीबी डाटा और 399 रुपए वाले प्लान में 3जीबी डेली डाटा मिलेगा।

84 दिन की वैधता वाले नए वाउचर

वोडाफोन-आइडिया को अब 84 दिन की वैधता वाले तीन प्लान कंपनी ने पेश किए हैं। इसमें 379 रुपए, 599 रुपए और 699 रुपए के प्लान हैं। 399 रुपए वाले प्लान में उपभोक्ताओं को पूरी वैधता के दौरान 6जीबी डाटा दिया जा रहा है। प्लान अनलिमिटेड ऑन-नेट वॉइस कॉलिंग और 1000 फ्री एसएमएस के साथ आता है।
vodafone-new-plan
वहीं, अगर बात करें 599 रुपए वाले प्लान की तो इसमें प्रतिदिन 1.5जीबी डाटा और 699 रुपए वाले प्लान में डेली 2जीबी डाटा मिल रहा है। दोनों प्लान अनलिमिटेड ऑन-नेट कॉलिंग डेली 100 फ्री एसएमएस के साथ आते हैं।

इसके अलावा 379 रुपए, 599 रुपए और 699 रुपए के प्लान में यूजर्स को 3000 मिनट मिलते हैं, जिसका इस्तेमाल वह दूसरे नेटवर्क पर कॉल करने के लिए कर सकते हैं। बता दें कि 70 दिन की वैलिडिटी वाले सारे प्लान्स को डिस्कंटिन्यू कर दिया है।

365 दिन वैधता वाले वाउचर

बता दें कि वोडाफोन-आइडिया ने दो नए ऐनुअल पैक को पेश किए हैं। यह प्लान 1,499 रुपये और 2,399 रुपये के हैं। दोनों प्लान्स में दूसरे नेटवर्क्स पर कॉल करने के लिए 12,000 मिनट मिलते हैं। वहीं, वोडाफोन आइडिया के नेटवर्क के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ मिलता है।

दोनों प्लान्स की वैधता 365 दिन की है। 1,499 रुपये वाले प्लान में कुल 24जीबी डाटा के साथ एक साल के लिए 3600 फ्री एसएमएस मिलेंगे है। इसके अलावा अगर बात करें 2,399 रुपए वाले प्लान की तो इसमें हर दिन 1.5जीबी डाटा ऑफर मिलेगा।

बता दें कि वोडाफोन-आइडिया ने कहा है कि ऑन-नेट कॉलिंग की FUP (fair usage policy) लिमिट खत्म होने के बाद हर कॉल के लिए 6 पैसे प्रति मिनट की दर से करेगी।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here