एंडरॉयड 10 के साथ लॉन्च होगा Samsung का सस्ता फोन Galaxy M11 और Galaxy M31

Join Us icon

सैमसंग ने इस साल अपनी Galaxy M सीरीज को पेश किया था, जिसके अंदर पेश किए गए Galaxy M10 और Galaxy M30 के अपग्रेड वर्जन पर कंपनी काम कर रही है। जानकारी के अनुसार कंपनी जल्द सैमसंग गैलेक्सी एम11 और गैलेक्सी एम31 को लॉन्च किया जा सकता है।

कंपनी ने हाल ही में वियतनाम में आयोजित किए गए इवेंट के दौरान दो नए स्मार्टफोन Galaxy A51 और Galaxy A71 स्मार्टफोन को लॉन्च किया है। वहीं, अब गैलेक्सी एम11 और गैलेक्सी एम31 की जानकारी सामने आ गई है। हालांकि, दोनों ही सैमसंग स्मार्टफोन के डिज़ाइन और स्पेसिफिकेशन की कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं, उम्मदी की जा रही है कि अगले साल कंपनी Galaxy M11 और Galaxy M31 को मार्केट में पेश कर सकती है। इसे भी पढ़ें: L शेप 64MP कैमरे के साथ लॉन्च हुआ Samsung Galaxy A71 और Galaxy A51, Xiaomi-Realme को मिलेगी टक्कर

रिपोर्ट के अनुसा Galaxy M11 और Galaxy M31 अभी डेवलपमेंट के शुरुआती स्टेज में हैं, इसका मतलब कि अभी इन अपकमिंग सैमसंग स्मार्टफोन के हार्डवेयर और डिजाइन के बारे में कोई भी जानकारी नहीं है। लेकिन, सामने आई एक जानकारी के अनुसार Galaxy M11 के 32 जीबी तो वहीं Galaxy M31 के 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के साथ उतारा जा सकता है।

इसके अलावा रिपोर्ट सामने आ चुकी है कि Samsung अपने Galaxy M20 और Galaxy M40 के अपग्रेड वर्जन Galaxy M21 और Galaxy M41 स्मार्टफोन को भी लॉन्च करने की तैयारी में है। इसमें से गैलेक्सी एम21 में एक्सीनॉस 9609 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम दिए और फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा। वहीं, इसमें 24 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर होगा और इसके साथ 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर होगा। इसे भी पढ़ें: Samsung Galaxy Tab S6 LTE रिव्यू: स्मार्ट और क्रियेटिव लेकिन थोड़ा महंगा

इसके अलावा सैमसंग गैलेक्सी एम31 को लेकर सामने आ चुका है कि हैंडसेट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर और 6 जीबी रैम वेरिएंट के साथ आएगा। फोटोग्राफी की बात करें तो Galaxy M31 के रियर पर ट्रिपल कैमरा सेटअप होगा। इसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर, 12 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा सेंसर और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया जा सकता है।

सोर्स

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here