
कल ही OPPO से जुड़ा एक अहम लीक सामने आया था जिसके ब्रांड की ‘रेनो सीरीज़’ के आगामी स्मार्टफोन OPPO Reno 3 5G और Reno 3 Pro 5G के बाजार में आने से पहले ही इस स्मार्टफोंस के वेरिएंट्स और कीमत का खुलासा किया गया था। ये दोनों स्मार्टफोन आने वाली 26 दिसंबर को अंर्तराष्ट्रीय मंच पर लॉन्च होंगे। विभिन्न लीक्स में इन दोनों स्मार्टफोंस की कई स्पेसिफिकेशन्स भी सामने आ चुकी है। वहीं अब लॉन्च से पहले ही OPPO Reno 3 की रियल ईमेज भी इंटरनेट पर वायरल हो गई है।
OPPO Reno 3 की फोटो सामने आने से इस बात की पुष्टि हो गई है कि यह स्मार्टफोन शार्कफ़िन या पॉप-अप कैमरे के साथ लॉन्च नहीं होगा बल्कि OPPO Reno 3 को कंपनी द्वारा वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले पर ही पेश किया जाएगा। सामने आई फोटोज़ में फोन का मैन्यु भी ओपन दिखाया गया है जिससे फोटो में मौजूद OPPO Reno 3 की रैम व स्टोरेज की जानकारी भी हाथ लगी है। फोटो से पता चला है कि OPPO Reno 3 को 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज पर लॉन्च किया जाएगा तथा प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में 2.2 गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड के साथ मीडियाटेक एमटी6885 चिपसेट देखने को मिलेगा।
Oppo Reno 3 5G
OPPO Reno 3 5G की ताजा फोटो से यह तो साफ हो गया है कि यह स्मार्टफोन वॉटरड्रॉप नॉच सपोर्ट करेगा। वहीं स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो लीक के अनुसार फोन में 6.5 इंच की ओएलईडी डिसप्ले दी जा सकती है जो 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगी। लीक के अनुसार OPPO Reno 3 स्मार्टफोन में 12 जीबी की अधिकतम रैम मैमोरी देखने को मिल सकता है। वहीं साथ ही फोन में 30वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली बैटरी दिए जाने की बात भी लीक में सामने आ चुकी है।
फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Oppo Reno 3 5G को क्वॉड रियर कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च किया जा सकता है। लीक के मुताबिक फोन में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर देखने को मिलेगा। इसके साथ ही Reno3 5G में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा, 13 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा सेंसर भी दिया जा सकता है।
Oppo Reno 3 Pro 5G
यह स्मार्टफोन सीरीज़ का बड़ा फोन होगा जिसे पंच-होल डिजाईन पर लॉन्च किया जाएगा। लीक के अनुसार इस फोन का आस्पेक्ट रेशियो 20:9 का हो सकता है तथा फोन में 6.5 इंच की फुलएचडी+ एमोलेड डिसप्ले देखने को मिल सकती है। वहीं टेना लिस्टिंग में यह भी पता लगा चुका है कि Reno 3 Pro में एंडरॉयड 10 के साथ 2.4 गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया जाएगा जो क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 765जी चिपसेट पर रन करेगा।

फोटोग्राफी के लिए Oppo Reno 3 Pro 5G में भी रियर पर चार कैमरे हो सकते हैं, जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर, 13 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर होगा। टेना लिस्टिंग में 8 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल के कैमरा सेंसर का भी जिक्र किया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी हो सकता है। डिवाइस में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर हो सकता है। वहीं पावर बैकअप के लिए 4,025एमएएच की बैटरी देखने को मिल सकती है।
यह हो सकती है कीमत
सीरीज़ के मार्केट प्राइज़ की बात करें तो एक लीक के अनुसार OPPO Reno 3 5G के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 3199 युआन यानि तकरीबन 32,400 रुपये में लॉन्च किया जाएगा। वहीं फोन के 12 जीबी रैम + 128 जीबी मैमोरी वेरिएंट को कंपनी द्वारा 3599 युआन यानि करीब 36,400 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया जाएगा। वहीं लीक में बताया गया है कि OPPO Reno 3 Pro 5G भी दो वेरिएंट्स में लॉन्च होगा जिसमें 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 3699 युआन ( करीब 37,500 रुपये ) और 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 4199 युआन ( लगभग 42,500 रुपये ) हो सकती है।



















