Huawei P30 Lite (2020) जल्द होने वाला है लॉन्च, कीमत और कलर आए सामने

Join Us icon

Huawei ने अप्रैल महीन में भारतीय बाजार में अपनी ‘पी30 सीरीज़’ को पेश करते हुए दो स्मार्टफोन Huawei P30 Lite और Huawei P30 Pro लॉन्च किए थे। पी30 प्रो जहां हाईएंड डिवाईस था वहीं पी30 लाइट मीड बजट में एंट्री ली थी। इंडिया में यह डिवाईस 19,990 रुपये की शुरूआती कीमत पर पेश किया गया था। वहीं अब खबर आ रही है कि हुआवई कंपनी P30 Lite स्मार्टफोन का अपग्रेडेड वर्ज़न Huawei P30 Lite (2020) लाने की तैयारी कर रही है और यह डिवाईस आने वाले महीने में यूरोपियन बाजार में दस्तक देगा।

Huawei P30 Lite (2020) की खबर एमएसपी वेबसाइट से जरिये मिली है। रिपोर्ट के अनुसार पी30 लाईट 2020 स्मार्टफोन आने वाले दिनों में यूरोप में लॉन्च किया जाएगा। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस स्मार्टफोन की कीमत 349 यूरो यानि भारतीय करंसी अनुसार 27,500 रुपये के करीब होगी। वेबसाइट की मानें तो Huawei P30 Lite (2020) को कंपनी की ओर से ब्लू और ब्रीदिंग क्रिस्टल कलर में बाजार में उतारा जाएगा। Huawei P30 Lite (2020) स्मार्टफोन इस साल लॉन्च हुए Huawei P30 Lite की तुलना में अधिक पावरफुल बताया गया है।

Huawei P30 Lite (2020) price colour variants leaked launch soon

Huawei P30 Lite

मौजूद पी30 लाइट की बात करें तो इस फोन को 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 2312 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.15-इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करता है। डिसप्ले को खरोंचों व स्क्रैच से बचाने के लिए 2.5डी कर्व्ड ग्लास से प्रोटेक्ट किया गया है। कंपनी की ओर P30 Lite को एंडरॉयड 9.0 पाई आधारित ईएमयूआई 9.0 पर पेश किया गया है जो आक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 12एनएम तकनीक पर बने किरीन 710 चिपसेट पर रन करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में एआरएम माली-जी51 एमपी4 जीपीयू दिया गया है। यह भी पढ़ें : Redmi Note 8 Pro होगा और भी सस्ता, आ रहा है 4 जीबी रैम वेरिएंट

Huawei की ओर से P30 Lite को 6जीबी रैम तथा 4जीबी रैम के दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। ये दोनों ही वेरिएंट 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करते हैं। फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 512जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटाग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो हुआवई पी30 लाइट ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ एफ/1.8 अपर्चर वाला 24-मेगापिक्सल का प्राइमरी, 2-मेगापिक्सल का सेकेंडरी तथा 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाईड एंगल सेंसर दिया गया है।

Huawei P30 Lite (2020) price colour variants leaked launch soon

सेल्फी के लिए Huawei P30 Lite एफ/2.0 अपर्चर वाला 32-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। हुआवई पी30 लाइट डुअल सिम फोन है जो 4जी एलटीई सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी के लिए फोन के बैक पैनल पर जहां फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए फास्ट चर्जिंग तकनीक वाली 3,340एमएमएच की बैटरी दी गई है। यह भी पढ़ें : डुअल डिसप्ले वाला LG G8X ThinQ इंडिया में हुआ लॉन्च

बहरहाल Huawei P30 Lite (2020) की लॉन्च डेट से जहां अभी पर्दा उठना बाकी है वहीं फोन की स्पेसिफिकेशन्स के सामने आने का भी इंतजार किया जा रहा है। उम्मीद की जा सकती है कि जनवरी महीने में हुआवई की ओर से इस स्मार्टफोन को टीज़ किया जा सकता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here