OPPO A91 और OPPO A8 हुए लॉन्च, कम कीमत पर मिल रही है शानदार स्पेसिफिकेशन्स

Join Us icon

OPPO पिछले कई दिनों में टेक बाजार में चर्चा का विषय बना हुआ है। कंपनी ने पिछले हफ्ते ही जहां Reno 3 और Reno 3 Pro स्मार्टफोन को ऑफिशियल कर दिया है वहीं अब OPPO की ‘ए सीरीज़’ के नए स्मार्टफोन A91 और A8 भी आधिकारिक तौर पर सामने आ गए हैं। कई दिनों से लीक में बने रहने के बाद अब OPPO के ये दोनों स्मार्टफोन कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर लिस्ट हो गए हैं। वेबसाइट की लिस्टिंग से OPPO A8 और OPPO A91 की लुक, स्पेसिफिकेशन्स और कीमत भी सामने आ गई है। आईये नज़र डालते हैं ओपो ए सीरीज़ के इन नए स्मार्टफोंस पर।

OPPO A91

ओपो ए91 की बात करें तो यह स्मार्टफोन 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 2400 x 1800 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.4 इंच की फुलएचडी+ एमोलेड डिसप्ले सपोर्ट करता है। कंपनी ने इस फोन को इन डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस कर बाजार में उतारा है। OPPO A91 एंडरॉयड 9 पाई आधारित कलरओएस 6.1 पर लॉन्च किया गया है जो आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक के हीलियो पी70 चिपसेट पर रन करता है।

OPPO A91 A8 officially launched quad rear camera specifications price

चीनी बाजार में OPPO A91 को 8 जीबी की रैम मैमोरी पर लॉन्च किया गया है जो 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो OPPO A91 क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता है जिसमें फ्लैश लाईट के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर मौजूद है। इसके साथ ही यह स्मार्टफोन 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर, 2 मेगापिक्सल का थर्ड सेंसर और एक मैक्रो लेंस सपोर्ट करता है। यह भी पढ़ें : Exclusive: जल्द ही भारत में लॉन्च होने वाला है 32MP कैमरे वाला Vivo S1 Pro

मीडिया रिपोर्ट से पता चला है कि OPPO A91 के फ्रंट पैनल पर मौजूद वॉटरड्रॉप नॉच में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा फिट है। ओपो ए91 एक डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही OPPO A91 में यूएसबी टाईप सी पोर्ट के साथ VOOC 3.0 रेपिड चार्जिंग तकनीक वाली 4,025एमएएच की बैटरी दी गई है। चीनी बाजार में OPPO A91 को 1999 युआन (तकरीबन 20,300 रुपये) में लॉन्च किया गया है जो ब्लैक, रेड और ब्लू कलर वेरिएंट में सेल के लिए उपलब्ध होगा।

OPPO A8

ओपो ए8 कंपनी द्वारा पेश किया लो बजट स्मार्टफोन है जो 1600 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.5 इंच की एचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करता है। यह डिवाईस भी एंडरॉयड 9 पाई आधारित कलर ओएस 6.1 पर पेश किया गया है जो आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक हीलियो पी35 चिपसेट पर रन करता है। OPPO A8 को कंपनी की ओर से 4 जीबी रैम मैमोरी पर पेश किया गया है जो 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है।

OPPO A91 A8 officially launched quad rear camera specifications price

OPPO A8 फोटोग्राफी के लिए ट्रिपर रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके साथ 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल का ही मैक्रो लेंस मौजूद है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए OPPO A8 स्मार्टफोन 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर जहां फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है वहीं पावर बैकअप के लिए यह डिवाईस 4,230 एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है। इस फोन को Azure और Secret Night Black कलर में 1199 युआन (तकरीबन 12,200 रुपये पर लॉन्च किया गया है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here