Samsung Galaxy Note 10 Lite की लाइव इमेज आईं सामने, ट्रिपल रियर कैमरा और पंच होल से लैस होगा फोन

Join Us icon

सैमसंग इस साल अपने कई स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है। इन्हीं में से एक होगा Samsung Galaxy Note 10 Lite स्मार्टफोन। इस डिवाइस के रेंडर्स को 91मोबाइल्स ने Oneleaks के साथ मिलकर एक्सक्लूसिव शेयर किया था। वहीं, डिवाइस काफी समय से चर्चा में है। अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार गैलेक्सी नोट 10 लाइट को फरवरी में होने वाले सैमसंग गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट में लॉन्च किया जा सकता है।

हालांकि, अभी फोन के लॉन्च होने में काफी समय बचा है। लेकिन, लॉन्च से पहले ही इसकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। टेकटॉकटीवी नाम के एक यूट्यूबर ने गैलेक्सी नोट 10 लाइट की सबसे पहली इमेज को शेयर की है। शेयर किए गए फोटो में गैलेक्सी नोट 10 लाइट S Pen के साथ दिख रहा है। इन तस्वीरों को ट्विटर पर शेयर किया गया है।

लीक तस्वीरों की माने तो यह फोन काफी हद तक मौजूदा गैलेक्सी नोट सीरीज के फोन्स जैसा ही होगा। डिवाइस पतले बेजल और राउंड एज डिजाइन के साथ आएगा। फोन का फ्रंट कैमरा डिस्प्ले में दिए गए पंच-होल में मौजूद है। वहीं, उम्मीद की जा रही है कि इसमें कंपनी 1800×2400 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ OLED डिसप्ले देखने को मिल सकती है।

फोटोग्राफी के लिए गैलेक्सी नोट 10 लाइट के बैक पैनल में एलईडी फ्लैश के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है। फोन ग्लॉसी फिनिश के साथ आएगा। वहीं, अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार डिवाइस एंडरॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ पेश किया जा सकता है।

सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 लाइट में 4,500mAh की बैटरी और Exynos 9810 प्रोसेसर से लैस हो सकता है। इसके साथ ही इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और हेडफोन जैक दिए जाने की भी उम्मीद है।

फोन में रियर पैनल फिंगरप्रिंट स्कैनर नहीं है। ऐसे में हम आशा कर सकते हैं कि इनडिसप्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर देखने को मिलेगा। इसके अलावा नीचले पैनल में ​3.5एमएम ऑडियो जैक, चार्जिग स्लॉट, लाउडस्पीकर ग्रिल और S Pen डॉक मिलेगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here