
साउथ कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक कंपनी सैमसंग ने अपने Galaxy XCover Pro rugged स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। इस डिवाइस को फिनलैंड में पेश किया गया है जो कि अपने पुराने वर्जन की तरह ही rugged है। डिवाइस में डुअल रियर कैमरा और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट काफी एट्रेक्टिव फीचर है।
Galaxy XCover Pro सिर्फ ब्लैक कलर ऑप्शन में आता है। अगर बात करें कीमत की तो इसे 499 यूरो (लगभग 31,800 रुपए) होगी। इस डिवाइस की सेल 31 जनवरी को होगी। वहीं, अभी इस डिवाइस की उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं है।
Samsung Galaxy XCover Pro की स्पेसिफिकेशन्स
अगर बात करें Galaxy XCover Pro की तो इसमें TFT पैनल 6.3-इंच का पंच होल-डिसप्ले दिया गया है। इस डिवाइस में मौजूद डिसप्ले को 1080 x 2400 पिक्सल का सपोर्ट है। वहीं, फो में Exynos 9611 चिपसेट और 4 GB रैम इसके अलावा फोन में 64 GB की स्टोरेज दी गई है।
वहीं, डिवाइस में फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 512 GB तक बढ़ाया जा सकता है। इसके अलावा फोन में पावर बैकअप के लिए 4,050mAh की बैटरी दी गई है जो कि 15 वॉट की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।
इसके अलावा फोन में रियर पर डुअल कैमरा सेटअप मौजूद है, जिसमें 25-मेगापिक्सल प्राइमरी शूटर और 8-मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड लेंस है। वहीं, फोन में फ्रंट पर 13-मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा है। डिवाइस एंडरॉयड 9 Pie ओएस पर कार्य करता है जो कि कंपनी की One UI कस्टम स्किन पर कार्य करता है।


















