
OPPO बता चुकी है कि कंपनी आने वाली 16 जनवरी को भारत में अपनी ‘एफ सीरीज़’ का विस्तार करने जा रही है और सीरीज़ के तहत नया स्मार्टफोन को OPPO F15 नाम के साथ लॉन्च किया जाएगा। OPPO F15 को जहां कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट किया जा चुका है वहीं शॉपिंग साइट अमेज़न इंडिया पर भी इस फोन को प्रोडक्ट पेज लाईव हो चुका है। कंपनी एफ15 को लेकर लगातार सोशल मीडिया पर टीज़ कर रही है, जिसमें लॉन्च से पहले ही OPPO F15 की कई अहम स्पेसिफिकेशन्स सामने आ चुकी है। चलिए जानते हैं 16 जनवरी हो लॉन्च होने वाले ओपो एफ15 में क्या होगा खास।
ऐसी होगी लुक
OPPO F15 को फुलव्यू वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले पर पेश किया जाएगा। फोन की स्क्रीन तीन किनारों से जहां बेजल लेस होगी वहीं नीचे की ओर थोड़ा चिन पार्ट मौजूद रहेगा। डिसप्ले के उपरी ओर ‘यू’ शेप वाली नॉच दी जाएगी जिसमें फोन का सेल्फी कैमरा फिट होगा। बता दें कि OPPO ने इस फोन की यह नॉच को काफी नैरो रखा है। फोन के बैक पैनल की बात करें तो ओपो एफ15 क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करेगा जो पैनल पर उपरी दाईं ओर स्थित होगा। यह कैमरा सेटअप पैनल से बाहर उभरा हुआ होगा।
View the world from different perspectives and flaunt the perfect shot with #OPPOF15 and its 48MP Ultra Wide-Angle Macro Quad Camera.
Close up or afar, you can now #FlauntItYourWay!
Know more: https://t.co/znRuDi80cv pic.twitter.com/9X2gnaV19L— OPPO India (@oppomobileindia) January 7, 2020
कैमरा सेटअप के दाईं ओर ‘Designed For F-Series’ लिखा गया है तथा इसके दाईं फ्लैश सेटअप मौजूद है। ओपो एफ15 के बैक पैनल पर ही नीचली दाईं ओर OPPO की ब्रांडिंग दी गई है। फोन के दाएं पैनल पर जहां पावर बटन दिया गया है वहीं बाएं पैनल पर वाल्यूम रॉकर के साथ सिम स्लॉट मौजूद है। OPPO F15 के लोवर पैनल पर यूएसबी टाईप सी पोर्ट मौजूद है जिसके बाईं ओर 3.5एमएम जैक तथा दाईं ओर स्पीकर दिया गया है।
ये होगी स्पेसिफिकेशन्स
OPPO F15 को 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर बनाया गया है जो 6.4 इंच की वॉटरड्रॉप एमोलेड डिसप्ले सपोर्ट करता है। डिसप्ले की सुरक्षा के लिए कंपनी ने फोन को कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 से प्रोटेक्ट किया है। ओपो एफ15 सिक्योरिटी और फोन अनलॉकिंग के लिए इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट 3.0 सेंसर सपोर्ट करेगा जो कंपनी के दावेनुसार महज़ 0.32 सेकेंड में ही फोन को अनलॉक करेगा। OPPO F15 की मोटाई महज़ 7.9एमएम होगी तथा फोन का वज़न 172ग्राम होगा।
Never run out of power with the all-new #OPPOF15 and its VOOC Flash Charge 3.0, with 5-minute charge get 2-hour talk. Are you charged enough to #FlauntItYourWay?
Know more: https://t.co/8SoCGQ2rw0 pic.twitter.com/tKJOHkVFCZ— OPPO India (@oppomobileindia) January 10, 2020
OPPO F15 को क्वॉड रियर कैमरे के साथ लॉन्च किया जाएगा जिसमें प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का होगा। बता दें कि अन्य कैमरा सेंसर्स में वाइड एंगल लेंस और मैक्रो लेंस भी शामिल रहेंगे। कंपनी द्वारा बताया गया है कि यह स्मार्टफोन VOOC Flash Charge 3.0 तकनीक के साथ बाजार में कदम रखेगा तथा फोन में 4,000एमएएच की बैटरी दी जाएगी। ओपो का कहना है कि यह फोन सिर्फ 5 मिनट के चार्ज में ही यह फोन 2 घंटे का टॉक टाईम देगा। OPPO F15 को इंडिया में 8 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया जाएगा जो 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करेगा। बता दें कि भारतीय बाजार में इस फोन की कीमत 20,000 रुपये से कम होगी।
OPPO F15 की कीमत और फुल स्पेसिफिकेशन्स के लिए 16 जनवरी का इंतजार किया जा रहा है। यह स्मार्टफोन ओपो की आधिकारिक वेबसाइट के साथ ही शॉपिंग साइट अमेज़न इंडिया पर सेल के लिए उपलब्ध होगा।


















