
Samsung आने वाली 11 फरवरी को सैन फ्रैंसिस्को में ‘Galaxy UNPACKED‘ ईवेंट का आयोजन कर रही है और इस ईवेंट के मंच से कंपनी के नए फोल्डेबल फोन के साथ ही ‘गैलेक्सी एस सीरीज़’ का विस्तार किया जाएगा। चर्चा है कि इस सीरीज़ में Samsung Galaxy S20, Samsung Galaxy S20+, Samsung Galaxy S20 5G और Samsung Galaxy S20+ 5G लॉन्च किए जाएंगे। वहीं आज सैमसंग से जुड़ा एक नया लीक सामने आया है जिसमें Samsung Galaxy S20 Ultra 5G स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी दी गई है। इन स्पेसिफिकेशन्स को पढ़कर आप भी कहेंगे कि सैमसंग अब तक का सबसे पावरफुल स्मार्टफोन ला रही है।
Samsung Galaxy S20 Ultra 5G
सीधे स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो लीक में सैमसंग गैलेक्सी एस20 अल्ट्रा 5जी के दो वेरिएंट्स सामने आए हैं। फोन का एक वेरिएंट जहां 12 जीबी रैम मैमोरी से लैस बताया गया है वहीं दूसरे वेरिएंट में 16 जीबी की पावरफुल रैम दी जाने की बात कही गई है। इस फोन को तीन स्टोरेज वेरिएंट्स में लॉन्च किए जाने की बात कही गई है। Galaxy S20 Ultra 5G के बेस वेरिएंट में जहां 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी जाएगी वहीं दूसरे वेरिएंट में 256 जीबी और तीसरे वेरिएंट में 512 जीबी की इंटरनल मैमोरी दिए जाने की बात लीक में सामने आई है।
The S20 Ultra 5G is going to keep the SD Card slot. Support for up to 1TB.
It will also be available in 128GB/256GB/512GB and have a 12GB and 16GB RAM option.
108MP main, 48MP 10x optical, 12MP ultra wide.
5000 mAh battery with 45W option fast charge. 0 to 100% in 74 min.
— Max Weinbach (@MaxWinebach) January 13, 2020
Samsung Galaxy S20 Ultra 5G के इन सभी वेरिएंट्स में 1टीबी तक की एक्सपेंडेबल स्टोरेज दिए जाने की बात भी लीक में सामने आई है। कैमरा सेग्मेंट की बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी एस20 अल्ट्रा 5जी में टीओएफ सेंसर के साथ क्वॉड रियर कैमरा दिया जाएगा। इस कैमरा सेटअप में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया जाएगा। इसके साथ ही फोन में 10x ऑप्टिकल ज़ूम वाला 48 मेगापिक्सल का दूसरा सेंसर और 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड एंगल लेंस दिए जाने की बात लीक में सामने आई है। यह भी पढ़ें : Redmi K30 बन सकता है इंडिया का पहला 5G स्मार्टफोन, भारतीय सर्टिफिकेशन्स साइट पर हुआ लिस्ट
लीक के मुताबिक सैमसंग गैलेक्सी एस20 अल्ट्रा 5जी को कंपनी द्वारा 5000एमएएच की बड़ी बैटरी पर लॉन्च किया जा सकता है तो 45वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी। लीक की मानें तो 74 मिनट में ही फोन की बैटरी को 0 से 100 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकेगा। वहीं टिप्सटर ने बताया है कि Samsung Galaxy S20 के तीन मॉडल्स में eSIM सपोर्ट भी दिया जाएगा। बहरहाल कुछ ही दिनों में फोन की पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स सामने आ सकती है।
ऐसी होगी लुक
Samsung Galaxy S20+ 5G की इन फोटोज़ को एक्सटीएस डेवलेपर्स ने अपनी एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में शेयर किया है। सबसे पहले फोन के फ्रंट पैनल की बात करें तो यह स्मार्टफोन फुलव्यू बेजल लेस पंच-होल डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा जिसमें स्क्रीन के उपरी ओर बीच में छोटा सा होल मौजूद है। कंपनी इस डिसप्ले को Infinity-O display कहती है। फोटो में Galaxy S20+ को पूरी तरह से बेजल लेस दिखाया गया है जिसमें डिसप्ले के चारों ओर बेहद हल्का सा बॉडी पार्ट मौजूद है।

Galaxy S20+ के बैक पैनल पर पेंटा कैमरा सेटअप दिया गया है जो उपरी दाईं ओर स्थित है। इस कैमरा सेटअप में एक वर्टिकल लाईन में तीन कैमरा सेंसर दिए गए हैं तथा दूसरी वर्टिकल लाईन में दो कैमरा सेंसर और एक फ्लैश लगी है। सैमसंग गैलेक्सी एस20प्लस के रियर पैनल पर कोई भी फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं दिया गया है जो ईशार करता है कि यह फोन इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट करेगा। यह भी पढ़ें : Samsung ने जारी किया ‘गैलेक्सी ए’ सीरीज़ का प्रोडक्ट पेज, इंडिया आ रहे हैं Galaxy A51 और Galaxy A71 स्मार्टफोन
Samsung Galaxy S20+ की फोटो में फोन की ऑन डिसप्ले दिखाई गई है जिसपर Samsung Galaxy S20+ 5G और पावर्ड बाय एंडरॉयड लिखा हुआ है। वहीं फोन के बाएं पैनल पर वाल्यूम रॉकर तथा पावर बटन दिया गया है। रोचक बात यह है कि फोन के साईड पैनल्स पर बिक्सबे बटन नहीं दिखाया गया है जिससे माना जा सकता है कि सैमसंग अपनी गैलेक्सी एस20 सीरीज़ में बिक्सबे बटन नहीं देगी।


















