
Xiaomi इंडिया हेेड मनु कुमार जैन यह साफ कर चुके हैं कि 2018 में अस्तित्व में आया शाओमी का सब-ब्रांड के रूप में Pocophone अब शाओमी से अलग होकर एक इंडिपेंडेंट ब्रांड बन गया है। यानि अब POCO नाम से लॉन्च होने वाले फोन पोको के ही होंगे शाओमी के नहीं। यह स्थिति Realme जैसी होगा जो पहले OPPO के सब-ब्रांड के रूप में आया था जो बाद में इंडिपेंडेंट ब्रांड गया। POCO की अलग ब्रांड होने की घोषणा ने इस बात को भी साफ कर दिया है कि अब पोको भारतीय बाजार में एक्टिव रूप से काम करेगा और आने वाले दिनों में ब्रांड के तहत कई स्मार्टफोन लॉन्च किए जाएंगे। कुछ दिनों पहले POCO F2 और POCO X2 नाम के दो फोन लीक हुए थे, वहीं अब पोको का एक और स्मार्टफोन POCO F2 Lite नाम के साथ सामने आया है।
पोको एफ2 लाइट स्मार्टफोन की जानकारी भी एक लीक के माध्यम से सामने आई है। इंडियन यू-ट्यूबर ने अपने चैनल पर एक वीडियो शेयर की है जिसमें पोको एफ2 लाइट स्मार्टफोन की रियल फोटोज़ को दिखाया गया है। इन फोटोज़ से फोन के डिजाईन और इसकी कई अहम स्पेसिफिकेशन्स सामने आई है। वीडियो में तीन फोटोज़ यूज़ की गई हैं जो Redmi K20 स्मार्टफोन से क्लिक की गई हैं। लेकिन डिटेल शुरू करने से पहले यह बताना भी जरूरी है कि शेयर की गई तीन फोटोज़ में दो फोटो जहां 15 जनवरी की दोपहर 1 बजकर 58 मिनट पर क्लिक हुई है वहीं तीसरी फोटो में समय शाम 9 बजकर 57 मिनट का नज़र आया है। हालांकि संदीप नाम के यू-ट्यूबर ने स्वयं इस बात की पुष्टि नहीं की है कि POCO F2 Lite की ये फोटो वास्तविक है या नहीं।
POCO F2 Lite
सबसे पहले लुक की बात करें तो सामने आई फोटोज़ में फोन के फ्रंट पैनल को ही दिखाया गया है जो बेजल लेस नॉच डिसप्ले पर बना है। फोन डिसप्ले के उपरी ओर ‘यू’ शेप वाली नॉच दी गई है तथा नीचे की ओर थोड़ा चिन पार्ट मौजूद है। डिसप्ले की अन्य तीनों साईड्स पर भी हल्का सा बॉडी पार्ट मौजूद है। स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इस फोन को मीयूआई के साथ एंडरॉयड 10 पर लॉन्च किया जा सकता है।

लीक में पोको एफ2 लाइट को 6 जीबी रैम मैमोरी से लैस बताया गया है जो क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 765 चिपसेट के साथ एंट्री ले सकता है। वहीं फोन में 5000एमएएच की बड़ी बैटरी देखने को मिल सकती है। POCO F2 Lite में कितने कैमरा सेंसर होंगे यह जानकारी तो अभी साफ नहीं हो पाई है लेकिन लीक की मानें तो इस फोन का रियर कैमरा सेटअप 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर सपोर्ट करेगा।
POCO F2
पोको एफ2 की बात करें तो एक टिपस्टर ने अपने ट्वीट में Poco F2 के ट्रेडमार्क एप्लीकेशन डाक्यूमेंट को शेयर किया है। यह ट्रेडमार्क एप्लीकेशन Xiaomi द्वारा भरा गया है जिसमें साफ तौर पर Poco F2 लिखा गया है। शेयर किए गए डाक्यूमेंट्स में एक फाइल जहां अंग्रेजी में है तो दूसरी फाइल चीनी भाषा में है। ट्रेडमार्क में हालांकि पोको एफ2 के लॉन्च डेट या इसकी स्पेसिफिकेशन्स की कोई खास जानकारी नहीं मिली है लेकिन इस डाक्यूमेंट के सामने आने से यह जरूर साफ हो गया है कि Xiaomi Pocophone द्वारा Poco F2 को अवश्य लॉन्च किया जाएगा और आने वाले कुछ ही हफ्तों में इस स्मार्टफोन की आधिकारिक जानकारी भी कंपनी द्वारा टीज़ की जा सकती है।

पोकोफोन ग्लोबल हेड Alvin Tse के एक ट्वीट की बात करें तो एलविन ने एक शख्स के ट्वीटर पर रिप्लाई करते हुए Poco F2 के बारे में पोस्ट की थी। ट्वीटर यूजर ने पोको ब्रांड से Poco F1 के सक्सेसर यानि आने वाले वर्ज़न के बारे में पूछा था, जिसके जवाब में एलविन ने लिखा कि, “You will hear more from POCO in 2020.” यानि आप साल 2020 में POCO के बारे में काफी कुछ सुनेंगे। बता दें कि एलविन कुछ ही देर बाद अपने ट्वीट को डिलीट कर दिया था। लेकिन इस ट्वीट के बाद यह माना जाने लगा था कि Poco F2 नाम के नया फोन शाओमी द्वारा लॉन्च किया जा सकता है।
POCO X2
पोको एक्स2 की बात करें तो गीकबेंच पर इस फोन के नाम के साथ ही कई अन्य स्पेसिफिकेशन्स का भी जिक्र किया गया है। लिस्टिंग में इस फोन को एंडरॉयड के सबसे नए ओएस एंडरॉयड 10 से लैस बताया गया है। वहीं फोन में 1.80गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला आक्टाकोर प्रोसेसर दिए जाने की बात गीकबेंच पर सामने आई है। बेंचमार्किंग साइट पर POCO X2 में चिपसेट की जगह पर ‘phoenixin’ लिखा गया है। यह चिपसेट किस मॉडल नंबर वाला है यह अभी सामने नहीं आ पाया है।

POCO X2 को गीकबेंच पर 8 जीबी की रैम मैमोरी से लैस बताया गया है। बेंचमार्किंग स्कोर की बात करें तो पोको एक्स2 को गीकबेंच पर सिंगल-कोर में जहां 547 प्वाइंट्स मिले हैं वहीं मल्टी-कोर में इस फोन को 1767 स्कोर प्राप्त हुआ है। गीकबेंच के अलावा POCO X2 की अन्य कोई जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। ऐसे में फोन की स्पेसिफिकेशन्स और इसके लॉन्च को लेकर अभी कुछ भी कहना थोड़ा मुश्किल है।
बहरहाल POCO के किसी भी आगामी फोन को लेकर अभी पुख्ता तौर पर कुछ भी नहीं कहा जा सकता है।


















