
Samsung का टेक जगत की खबरों में लगभग हर दिन आ रहा है। फ्लैगशिप फोन लॉन्च हो या मीड बजट मोबाइल की एंट्री सैमसंग लगातार कुछ न कुछ नया कर रही है। इन सबके अलावा लीक्स न्यूज़ में भी सैमसंग का नाम छाया हुआ है। इसी कड़ी में आज फिर सैमसंग से जुड़ी एक बड़ी खबर आई है। ताजा लीक में Samsung Galaxy A21s का नाम सामने आया है। इस लीक में न सिर्फ ‘गैलेक्सी ए सीरीज़’ के नए फोन की जानकारी दी गई है बल्कि साथ ही Galaxy A21s की कई अहम स्पेसिफिकेशन्स से भी पर्दा उठाया गया है।
Samsung Galaxy A21s से जुड़ी यह खबर सैममोबाइल ने अपनी एक्सक्लूसिव न्यूज़ में दी है। सैममोबाइल ने बताया है कि सैमसंग अपनी गैलेक्सी ए सीरीज़ के नए स्मार्टफोन पर काम शुरू कर चुकी है और कंपनी इस डिवाईस को Samsung Galaxy A21s नाम के साथ बाजार में उतारेगी। रिपोर्ट के अनुसार गैलेक्सी ए21एस का मॉडल नंबर SM-A217F होगा। अपनी रिपोर्ट में वेबसाइट ने यह अंदेशा भी जताया है कि हो सकता सैमसंग गैलेक्सी ए21एस ग्लोबल मंच की सभी मार्केट्स में लॉन्च न हो तथा कंपनी चुनिंदा बाजारों में ही इस फोन को Samsung Galaxy A21s नाम के साथ उतारे।
Samsung Galaxy A21s
सामने आई मीडिया रिपोर्ट में सैमसंग गैलेक्सी ए21एस की कुछ अहम स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी भी दी गई है। वेबसाइट के मुताबिक यह मोबाइल एक लो बजट फोन होगा जो एंट्री लेवल स्पेसिफिकेशन्स से लैस होगा। रिपोर्ट के मुताबिक Galaxy A21s को दो स्टोरेज वेरिएंट्स में लॉन्च किया जा सकता है जिनमें बेस मॉडल जहां 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करेगा वहीं दूसरे वेरिएंट में 64 जीबी की इंटरनल मैमोरी दी जा सकती है।

Samsung Galaxy A21s का रियर कैमरा सेटअप कितने सेंसर्स से लैस होगा यह खुलासा तो अभी हो नहीं पाया है लेकिन रिपोर्ट में बताया गया है कि गैलेक्सी ए21एस के रियर कैमरा सेटअप में एक मैक्रो सेंसर भी शामिल रहेगा जो 2 मेगापिक्सल का होगा। वहीं सैमसंग गैलेक्सी ए21एस ब्लू, ब्लैक, व्हाईट और रेड कलर वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है। Samsung Galaxy A21s इंडियन मार्केट में आएगा या नहीं यह बात अभी पुख्ता नहीं हो पाई है।
Samsung Galaxy A51 – Galaxy A71
Samsung Galaxy A51 और Galaxy A71 के इंडिया लॉन्च को लेकर द मोबाइल इंडियन वेबसाइट ने दावा किया है कि सैमसंग अपने ये दोनों स्मार्टफोन फरवरी के दूसरे हफ्ते में भारत में लॉन्च करेगी। हालांकि इस रिपोर्ट में फोन लॉन्च की तारीख से पर्दा नहीं उठाया गया है और न ही यह साफ हो पाया है कि लॉन्च के कितने दिनों बाद ये दोनों स्मार्टफोन भारतीय बाजार में सेल के लिए उपलब्ध होंगे। वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक इन दोनों स्मार्टफोंस की कीमत इंडियन मार्केट में 30,000 रुपये से कम होगी। लगे हाथ आपको बता दें कि 91मोबाइल्स को अपने सूत्रों से यह जानकारी मिली थी Samsung Galaxy A51 को भारतीय बाजार में 22,990 रुपये में लॉन्च किया जाएगा जब्कि Galaxy A71 की कीमत 29,990 रुपये होगी।

Samsung India ने कपंनी की माइक्रोसाइट पर ‘Galaxy A’ नाम से नया प्रोडक्ट पेज बनाया है। कंपनी ने इस प्रोडक्ट पेज पर Awesome is for everyone लिखा है। प्रोडक्ट पेज पर कंपनी ने स्मार्टफोन की फोटो को भी शेयर किया है जिसमें फोन का फ्रंट पैनल दिखाया गया है। फोटो में पंच-होल डिसप्ले दिखाई है जिसमें होल डिसप्ले के उपरी हिस्से पर बिल्कुल बीच में बना है। वहीं प्रोडक्ट पेज पर रियर कैमरा प्लेटमेंट भी दिखाई गई है जो L-शेप में है। इस पेज़ पर फोन में Awesome Camera, Awesome Screen और Awesome Battery दिए जाने की बात कही गई है। सैमसंग आधिकारिक तौर पर गैलेक्सी ए51 और ए71 स्मार्टफोन के लिए ‘Notify Me’ बटन जारी कर चुकी है।


















