4 जीबी रैम और एंडरॉयड 10 के साथ Samsung Galaxy M21 वेबसाइट पर लिस्ट, जल्द होगा लॉन्च

Join Us icon

दो दिन पहले ही सैमसंग ने जुड़ी खबर सामने आई थी कि कंपनी की ‘गैलेक्सी एम सीरीज़’ का आगामी स्मार्टफोन Samsung Galaxy M31 वाई-फाई सर्टिफिकेशन्स साइट पर लिस्ट हुआ है। इस लिस्टिंग में फोन के ओएस के साथ ही कई अहम स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा भी हुआ था। वहीं अब सैमसंग गैलेक्सी एम सीरीज़ का ही एक और स्मार्टफोन Samsung Galaxy M21 भी इंटरनेट पर सामने आया है। इस स्मार्टफोन को चीनी बेंचमार्किंग साइट पर लिस्ट किया गया है जहां फोन की रैम व प्रोसेसर के साथ ही कई अन्य स्पेसिफिकेशन्स भी उजागर हुई है।

Samsung Galaxy M21 को गीकबेंच पर लिस्ट कर दिया गया है। यह लिस्टिंग आज यानि 24 जनवरी की है जिसकी जानकारी नैशविले वेबसाइट से मिली है। यहां फोन को SM-M215F मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। लिस्टिंग की ही बात करें तो गीकबेंच पर इस फोन को एंडरॉयड 10 ओएस पर बना दिखाया गया है तथा साथ ही फोन में 1.74गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला आक्टाकोर प्रोसेसर दिए जाने की पुष्टि हुई है। गीकबेंच पर सैमसंग गैलेक्सी एम21 में 4 जीबी रैम दिए जाने की बात कही गई है। वहीं उम्मीद है कि इंडिया में यह फोन एक से ज्यादा रैम वेरिएंट में लॉन्च हो सकता है।

Samsung Galaxy M21 listed on geekbench with 4gb ram android 10 specs leaked SM-M215F

गीकबेंच लिस्टिंग में सैमसंग गैलेक्सी एम21 में कंपनी का ही एक्सनॉस 9611 चिपसेट दिए जाने की बात कही गई है। गौरतलब है कि यही चिपसेट पिछले साल लॉन्च हुए Samsung Galaxy M30s स्मार्टफोन में भी देखने को मिला था। वहीं बेंचमार्किंग स्कोर की बात करें तो Samsung Galaxy M21 को गीकबेंच सिंगल-कोर में जहां 348 स्कोर दिया गया है वहीं मल्टी-कोर में इस स्मार्टफोन को 1265 स्कोर प्राप्त हुआ है।

स्पेसिफिकेशन्स

सैमसंग की ओर से हालांकि अभी तक Galaxy M21 को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है लेकिन हाल ही सामने आए लीक में बताया गया था कि यह डिवाईस डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा। इस लीक के मुताबिक सैमसंग गैलेक्सी एम21 के बैक पैनल पर 24 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया जाएगा तथा इसके साथ ही 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा सेंसर मौजूद रहेगा। बहरहाल Samsung Galaxy M21 की पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स के लिए अभी और इंतजार करना होगा।

यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy A21s होगा कंपनी का आने वाला लो बजट स्मार्टफोन, दो स्टोरेज वेरिएंट आए सामने

Samsung Galaxy M31

लगे हाथ सैमसंग गैलेक्सी एम31 की बात करें तो अभी तक सामने आए लीक्स के अनुसार यह स्मार्टफोन एंडरॉयड 10 के साथ क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 665 चिपसेट पर रन करेगा। वहीं इस फोन को बाजार में 6 जीबी रैम मैमोरी के साथ लॉन्च किया जा सकता है। वहीं फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिए जाने की बात लीक में सामने आई है। इसके साथ ही Galaxy M31 में 12 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस और 5 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर देखने को मिल सकता है। बता दें कि Samsung Galaxy M31 गीकबेंच पर SM-M315F मॉडल नंबर के साथ लिस्ट हो चुका है जहां फोन में 1.74गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला आक्टाकोर प्रोसेसर दिए जाने की बात सामने आई थी।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here